Home News 4000 करोड़ का बजट और ऑस्कर वाली टीम, रिलीज़ हुआ Ramayana का टीजर

4000 करोड़ का बजट और ऑस्कर वाली टीम, रिलीज़ हुआ Ramayana का टीजर

by Live India
4000 करोड़ का बजट और ऑस्कर वाली टीम, रिलीज़ हुआ Ramayana का टीजर

Ramayana: काफी इंतज़ार के बाद फाइनली फैंस को रणवीर कपूर की ‘रामायण’ की पहली झलक दिख गई है. फिल्म का टीजर रिलीज़ होते ही फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

02 अप्रैल, 2026

फिल्म जगत में इस वक्त धुरंधर के बाद एक ही नाम की गूंज है और वो है नितेश तिवारी की महागाथा ‘रामायण’. इस फिल्म के टीज़र रिलीज से ठीक पहले सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. खास बात ये है कि फिल्म के लीड एक्टर और डायरेक्टर की पत्नियों ने अपने-अपने पतियों के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए दिल खोलकर सपोर्ट किया है. रणबीर कपूर की पत्नी और बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट ने एक खास वीडियो मैसेज शेयर किया है. आलिया ने फैंस से अपील की है कि वो रणबीर की इस कड़ी मेहनत को अपना पूरा प्यार और सपोर्ट दें. आलिया ने कहा कि उन्होंने फिल्म का कुछ हिस्सा देखा है और रणबीर ने इसमें कमाल का काम किया है. वो खुद इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. वहीं फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी की पत्नी और खुद एक बेहतरीन डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी ने भी एक इमोशनल पोस्ट किया. उन्होंने बताया कि रामायण का टीज़र देखने के बाद उनकी आंखों में आंसू आ गए.

सबसे बड़ी फिल्म

‘रामायण’ के बजट को लेकर जो खुलासे हुए हैं, उसने सबको हैरान कर दिया है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया कि इस फिल्म के दोनों पार्ट्स का बजट लगभग 500 मिलियन डॉलर यानी 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. नमित का कहना है कि जब उन्होंने 6-7 साल पहले इस विजन के साथ काम शुरू किया था, तो लोगों ने उन्हें पागल समझा था. लेकिन उनका मानना है कि भारत की इस महान गाथा को ग्लोबल लेवल पर बड़े लेवल पर ही पेश किया जाना चाहिए. ये फिल्म हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को टक्कर देने के लिए तैयार है.

म्यूज़िक भी होगा खास

इस फिल्म की एक और बड़ी खासियत है इसका म्यूज़िक. पहली बार इंडियन म्यूज़िक के जादूगर एआर रहमान और ऑस्कर विनर हैंस जिमर एक साथ काम कर रहे हैं. रहमान ने एक इंटरव्यू में बताया कि ये उनके लिए काफी चैलेंजिंग है क्योंकि रामायण हर भारतीय के दिल के करीब है. यही वजह है कि उन्हें कुछ ऐसा नया और ग्रेंड बनाना है जो पूरी दुनिया को पसंद आए. हालांकि, फैंस को इस फिल्म के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. दरअसल, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ दो पार्ट्स में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट इसी साल अक्टूबर में यानी दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा. वहीं, ‘रामायण’ का दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज करने की प्लानिंग है. फिलहाल, हर कोई बस इंतजार कर रहा है कि कब सिल्वर स्क्रीन पर भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक दिखेगी.

स्टार कास्ट

‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम का रोल निभा रहे हैं. वहीं, रवि दुबे उनके भाई लक्ष्मण और साउथ की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी इस फिल्म में माता सीता बनी हैं. साउथ स्टार यश ‘रामायण’ में दशानन रावण के रोल में दिखेंगे. इनके अलावा लारा दत्ता, अरुण गोविल, सनी देओल और रकुल प्रीत सिंह जैसे स्टार्स भी इस फिल्म का खास हिस्सा होंगे.

Related Articles