4
Iran War : ईरान के हमले के बाद इजरायल और अमेरिका ने भी पलटवार किया. लेकिन इस बार इन दोनों देशों ने ईरान के परमाणु केंद्र को अपना निशाना बनाया, जहां पर एक व्यक्ति की मौत हो गई.
ईरान युद्ध: ईरानी हमले में भारी नुकसान उठाने के बाद इजरायल और अमेरिका ने ईरान के बिजली संयंत्र और बुशहर परमाणु केंद्र खतरनाक हमला किया है. इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गई. इस बीच ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि क्या आपको याद है, यूक्रेन में ज़ापोरिज़िया न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास हुई झड़पों को लेकर पश्चिमी देशों ने कितना हंगामा मचाया था? अराघची ने आगे कहा कि इजरायल और अमेरिका अब तक हमारे बुशेहर प्लांट पर 4 बार बमबारी कर चुके हैं. रेडियोएक्टिव विकिरण से GCC की राजधानियों में जीवन समाप्त हो जाएगा, न कि तेहरान में.
ईरानी हमले का दिया जवाब
इजरायल और अमेरिकी हमले को लेकर अराघची ने कहा कि हमारे पेट्रोकेमिकल संयंत्रों पर किए गए हमले भी उनके असली इरादों को ज़ाहिर करते हैं. साथ ही ईरान के हमले का इजरायल-यूएस ने खूंखार तरीके से जवाब दिया है, जिसमें अमेरिका के कई फाइटर जेट, एयरक्राफ्ट कैरियर, अटैक हेलीकॉप्टर और MQ-9 ड्रोन समेत क्रूज मिसाइलों से हमले किए गए हैं. इसके अलावा ईरान ने भी दावा किया है कि बीते 24 घंटे में अमेरिका को इस जंग सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. इसके अलावा ईरान ने अमेरिकी युद्धक विमान पर उस वक्त हमला किया, जब दो दिन पहले डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि तेहरान की मिसाइलों और एयर डिफेंस को खत्म कर दिया है.
IAEA ने की कड़ी निंदा
अमेरिका और इजरायल द्वारा बुशेहर प्लांट पर हमला को लेकर इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) ने गहरी चिंता जाहिर की है. IAEA ने ही बताया है कि इस प्लांट पर एक अमेरिकी की मौत हो गई है. वहीं, विस्फोटक तरंगों और टुकड़ों से संयंत्र पर स्थित इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. साथ ही एजेंसी ने कहा कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थलों हमला नहीं होना चाहिए और इससे भारी संख्या में लोगों को खतरा होगा. यह सिर्फ एक देश तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि पड़ोसी देशों में रह रहे लोगों को भी अपने चपेट में ले लेगी.
ईरान ने उड़ाया अमेरिका का मजाक
जिम्बाब्बे स्थित ईरानी दूतावास ने एक पोस्ट की, जिसमें लिखा था कि ट्रंप प्लीज बोर मत कीजिए. अब इस बयान के बाद अमेरिकी सेना की काफी बदनामी हो रही है. ईरान की तरफ से यह पोस्ट उस वक्त की गई है जब अमेरिका के कई फाइटर जेट के साथ एमक्यू-9 ड्रोन और क्रूज मिसाइलों को हवा में ही फुस्स कर दिया था. बता दें कि बीते 24 घंटे पहले ईरान ने जिस आक्रामकता के साथ हमले किए थे इससे अमेरिका चौंक गया है.
समाचार स्रोत: पीटीआई
