Home News Dhurandhar 2 की सक्सेस से डरे बॉलीवुड के सुल्तान भी!

Dhurandhar 2 की सक्सेस से डरे बॉलीवुड के सुल्तान भी!

by Live India
Dhurandhar 2 की सक्सेस से डरे बॉलीवुड के सुल्तान भी!

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ देश और विदेश में पूरी तरह से छाई हुई है. अब ये फिल्म भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर्स में 5वें नंबर पर खड़ी हो चुकी है. इतना ही नहीं, इसकी दहाड़ से सलमान खान भी डर गए हैं.

10 अप्रैल, 2026

बॉलीवुड में इन दिनों सिर्फ एक ही नाम की गूंज है और वो है ‘धुरंधर 2’. आदित्य धर के डायरेक्शन और रणवीर सिंह के दमदार एक्टिंग से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कोहराम मचाया है कि बड़े-बड़े सूरमाओं ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट आगे खिसकाना शुरू कर दिया है. इस लाइन में सबसे बड़ा नाम है बॉलीवुड के सुल्तान यानी सलमान खान का. दरअसल उनकी मचअवेटिड फिल्म ‘मातृभूमि’ अब 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक नहीं देगी. खबर है कि ये फिल्म अब अगस्त में रिलीज होगी. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है और इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस के झंडे गाड़ दिए हैं. फिल्म ने सिर्फ 21 दिनों में विदेशी मार्केट में 408 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करके शाहरुख खान की ‘जवान’ के 406 करोड़ के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

Dhurandhar
Dhurandhar

धुरंधर का धमाल

अब ‘धुरंधर 2’ बॉलीवुड की 5वीं सबसे बड़ी ओवरसीज फिल्म बन चुकी है. भारत में भी इसकी कमाई का ग्राफ जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसे देखकर लग रहा है कि ये ‘पुष्पा 2’ के 1,234.10 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को जल्द ही पीछे छोड़ देगी. इंडस्ट्री में चर्चा है कि ‘धुरंधर 2’ ने मेकिंग और कमाई का जो बेंचमार्क सेट किया है, सलमान खान उसे छोटा नहीं पड़ने देना चाहते. यही वजह है कि फिल्म को और भी ग्रेंड बनाने के लिए मेकर्स ने हाल ही में इसके कई बड़े हिस्सों को दोबारा शूट किया है. इसी रीशूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन के काम की वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हो रही है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक ‘मातृभूमि’ की नई रिलीज़ डेट या इसके पोस्टपोन होने की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. अपूर्वा लाखिया के डायरेक्शन में बन रही सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था. हालांकि, भारत और चीन के रिश्तों को देखते हुए 14 मार्च को फिल्म का नाम बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया.

यह भी पढ़ेंःAkshay Kumar का स्टंट पड़ा भारी, Bhooth Bangla के सेट पर ‘खिलाड़ी’ को लगी चोट, देखें BTS वीडियो

सात समंदर पार का हाल

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ 21 दिनों के अंदर वो कर दिखाया है जिसे बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर ‘जवान’ के लाइफटाइम ओवरसीज कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया है. विदेश में ‘जवान’ का कुल कलेक्शन 406 करोड़ रुपये था, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ तीन हफ्तों में करीब 408 करोड़ रुपये की कमाई करके इसे पछाड़ दिया है. अब ये फिल्म बॉलीवुड की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. दिलचस्प बात ये है कि ‘पठान’ का रिकॉर्ड भी अब खतरे में है. जिस स्पीड से ये फिल्म चल रही है, उसे देखकर लग रहा है कि ये बहुत जल्द चौथे पायदान पर पहुंच जाएगी. हालांकि, आमिर खान की ‘दंगल’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसे फिल्मों का रिकॉर्ड़ तोड़ना अभी भी एक बड़ा चैलेंज है.

Dhurandhar
Dhurandhar

सक्सेस का रास्ता

‘धुरंधर 2’ की इस सक्सेस की सबसे खास बात ये है कि इसे यूएई और गल्फ कंट्रीज़ में बैन कर दिया गया था. आमतौर पर बॉलीवुड फिल्मों की कमाई का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है, लेकिन इस बैन के बावजूद फिल्म ने हार नहीं मानी. नॉर्थ अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने 250 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा छू लिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया और यूके जैसे देशों में भी ‘धुरंधर 2’ को ऑडियन्स का भरपूर प्यार मिल रहा है.

dhurandhar
dhurandhar

पसंद आने की वजह

‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के पीछे सबसे बड़ा हाथ ‘वर्ड ऑफ माउथ’ का है. पहले पार्ट के मुकाबले इस बार फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. 225 करोड़ रुपये के अच्छे खासे बजट में बनी इस फिल्म के विजुअल और कहानी लोगों के दिल को छू रही है. आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और तब से इसकी बॉक्स ऑफिस जर्नी थमने का नाम नहीं ले रही है. ऐसे में ये कहा जा सकता है कि ‘धुरंधर 2’ ने ये साबित कर दिया है कि अगर कंटेंट दमदार हो, तो सरहदें और पाबंदियां कोई मायने नहीं रखतीं.

Related Articles