9
Samrat Choudhary CM Oath: सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. उनके साथ विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है.
15 अप्रैल, 2026
बिहार में आज से सम्राट युग शुरू हो गया है. सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को लोकभवन में सीएम पद की थपथ दिलाई. इसी के साथ बिहार में नीतीश युग का अंत हो गया और भाजपा के नए सम्राट युग की शुरुआत हो गई है. चौधरी पहले बिहार के डिप्टी सीएम थे, बीते सोमवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है. सम्राट चौधरी के साथ विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है.
वीडियो | पटना: सम्राट चौधरी (@samrat4bjp) राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
(स्रोत: तृतीय पक्ष)
(पूरा वीडियो पीटीआई वीडियो पर उपलब्ध है – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/UM5uAu83QB
– प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (@PTI_News) 15 अप्रैल 2026
नीतीश कुमार भी थे शपथ ग्रहण में शामिल
बिहार में सत्ताधारी NDA के बड़े नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. इनमें केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा और चिराग पासवान, नीतीश कुमार और सभी NDA MLA शामिल थे. नीतीश कुमार, जो अब राज्यसभा MP हैं, ने मंगलवार को मुख्यमंत्री का पद छोड़ दिया, और अपनी कैबिनेट भंग कर दी, जिसमें चौधरी डिप्टी मुख्यमंत्री थे और उनके पास अहम गृह मंत्रालय था. चौधरी को मंगलवार को BJP चीफ नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे बड़े नेताओं की मौजूदगी में विधायक दल का नेता बनाया गया.
यह भी पढ़ें- ऐसा रहा सम्राट का राजनीतिक सफर! RJD-JDU में जमाया हाथ; BJP से मिला स्टारडम
समाचार स्रोत: पीटीआई
