Home Top News 30 बजे संबोधित करेंगे PM मोदी

30 बजे संबोधित करेंगे PM मोदी

by Live India
30 बजे संबोधित करेंगे PM मोदी

5

Narendra Modi Speech : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद प्रधानमंत्री मोदी आज रात देश को संबोधित करेंगे. हालांकि, PMO ने यह नहीं बताया है कि वह किन मुद्दों पर अपनी बात को रखेंगे.

18 अप्रैल 2026

नरेंद्र मोदी भाषण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात साढ़े आठ बजे देश को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी का यह संबोधन ऐसे में समय में होने जा रहा है जब विपक्ष ने शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल गिरा दिया था. हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से दी जानकारी के मुताबिक यह नहीं बताया गया है कि पीएम मोदी किस विषय पर बात करेंगे. लेकिन इन अटकलों को हवा मिल रही है कि वह महिला रिजर्वेशन बिल को गिराने वाले मुद्दे पर भी अपनी बात रख सकते हैं.

विपक्ष ने गिराया बिल

संसोधित बिल के तहत 2011 की जनगणना पर आधारित परिसीमन प्रक्रिया के बाद 2029 के संसदीय चुनावों से पहले महिलाओं के लिए आरक्षण कानून को लागू करने के लिए लोकसभा सीटों की संख्या को 543 से बढ़ाकर 816 तक की जानी थी. महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत रिजर्वेशन को समायोजित करने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में भी सीटें बढ़ाई जानी थीं. वहीं, इस बिल को पास करवाने के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत थी. हालांकि, सत्तारूढ़ NDA इस बिल को पारित करवाने के लिए संख्या जुटा नहीं पाया और विपक्ष ने इस बिल को गिरा दिया.

वहीं, शुक्रवार की रात लोकसभा में बिल पर वोटिंग के दौरान 298 सदस्यों ने इसके समर्थन में वोट दिया, जबकि 230 सांसदों ने इसके खिलाफ मतदान किया. दूसरी तरफ वोट देने वाले 528 सदस्यों में से दो-तिहाई बहुमत के लिए 352 वोटों की जरूरत थीं.

पीएम मोदी ने जाहिर की नाराजगी

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि पीएम मोदी ने शनिवार को संसद भवन में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में महिला आरक्षण बिल गिराने पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने यह भी कहा कि इस बिल को गिराने का विपक्ष को जिंदगी भर पछतावा होगा. साथ ही उनको इसकी राजनीतिक कीमत भी चुकानी पड़ेगी.

प्रिंयका ने भी किया संबोधित

इससे पहले कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को प्रियंका गांधी वाड्रा ने संबोधित किया. उन्होंने इस घटना को लोकतंत्र की एक बड़ी जीत करार दिया. साथ ही बीजेपी के लिए काला दिन बताया. उन्होंने इस बात की ओर भी इशारा किया कि 2014 में सत्ता संभालने के बाद मोदी सरकार को पहली बार हार का सामना करना पड़ा है. बता दें कि 11 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि मोदी सरकार को कोई बिल लेकर आई हो और वह गिर गया हो.

यह भी पढ़ें- संविधान संशोधन विधेयक गिरना नारी शक्ति के साथ विश्वासघात, लखनऊ में जलाए सपा और कांग्रेस के झंडे

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles