Home Latest News & Updates जानें मई में कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

जानें मई में कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

by Live India
Delhi May Weather

3

Delhi May Weather: बुधवार को बारिश और तूफान दिल्ली वालों को राहत मिली है. मौसम सुहाना हो गया है. जानें मई में गर्मी को प्रकोप कैसा रहेगा और बारिश कब हो सकती है.

29 अप्रैल, 2026

आज बुधवार को सभी दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली है. कई दिनों की चिलचिलाती हुई गर्मी के बाद आज आंधी-तूफान और बारिश ने मौसम ठंडा कर दिया है. ठंडी-ठंडी हवा में बाहर निकलने पर सुकून मिल रहा है. वहीं तापमान में भी गिरावट आई है. सिर्फ दिल्ली ही नहीं, यूपी, बिहार और केरल समेत कई राज्यों में आज बारिश हुई है. चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहने वाला है.

आज सुहाना रहेगा मौसम

भारत मौसम विभाग (IMD) ने आज दिल्ली में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. सुबह के बाद दोपहर और शाम को भी बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है. बारिश और बादलों की वजह से तापमान में गिरावट आई है. अधिकतम तापमान 34°C से 37°C के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि कम से कम तापमान 26°C के आसपास रह सकता है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह कई इलाकों में तापमान 20-25°C तक गिर गया, जिससे मौसम सुहावना हो गया.

मई में कैसा रहेगा मौसम

अप्रैल के आखिर में तो लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है, लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं मिलेगी. आने वाले दिनों में लोगों को फिर से लू और कड़ी धूप का सामना करना पड़ सकता है. कल यानी 30 अप्रैल को तापमान में बढ़ोतरी होगी, जो मई की तरह 41-42 ड्रिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

1 मई को आसमान में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है. ज्यादा से ज्यादा तापमान 37°C से 40°C तक रहेगा, जबकि कम से कम तापमान 21°C से 26°C तक रह सकता है.

वहीं 2 मई को गर्मी थोड़ी बढ़ सकती है और अधिकतम तापमान 38°C से 41°C तक पहुंचने की उम्मीद है. आसमान में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है और कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.

3 मई को दिल्ली में घने बादल छाए रहेंगे, लेकिन गर्मी बरकरार रहेगी. अधिकतम तापमान 37°C से 40°C के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 21°C से 24°C के आसपास रह सकता है. गरज के साथ बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है. जिससे उमस महसूस हो सकती है.

4 मई के आसपास कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश या आंधी आने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. अधिकतम तापमान 31°C से 32°C तक गिरने की उम्मीद है, जो नॉर्मल से कम है. कम से कम तापमान 20°C से 22°C के आसपास रहेगा.

यह भी पढ़ें- अकेले घूमने का है इरादा? ये हैं वो 5 शानदार शहर जहां Solo Trip का मजा हो जाएगा दोगुना

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles