Home Latest News & Updates IPL में वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों को किया पस्त!

IPL में वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों को किया पस्त!

by Live India
Vaibhav Suryavanshi thrashed bowlers IPL

IPL 2026 : आईपीएल के इतिहास में सबसे युवा प्लेयर वैभव सूर्यवंशी ने एक और नया रिकॉर्ड बना दिया है. वह ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर पहुंच गए हैं और एक अन्य रिकॉर्ड में उन्होंने आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ दिया है.

आईपीएल 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में राजस्थान रॉयल्स में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का नाम सबसे ज्यादा चर्चाओं में है. इस सीजन में उन्होंने किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा है और मैदान पर हर किसी गेंदबाज को दौड़ाने का काम किया है. इसी बीच उन्होंने ऐसा कारनामा किया है कि क्रिकेट की दुनिया को चौंका दिया है. पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने न सिर्फ टीम को एक शानदार शुरुआत दी बल्कि एक ऐसा रिकॉर्ड भी कायम कर दिया जिसे तोड़ना इतना आसान नहीं है. इस मुकाबले में वैभव ने 16 गेंद खेलने के बाद 43 रन ठोक दिए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 5 छक्के आए.

आंद्रे रसेल का तोड़ा रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए सूर्यवंशी ने 5 छक्के जड़कर बता दिया कि वह ड्रेसिंग रूम से ही तैयार होकर आए हैं. इस धमाके के साथ उनके नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 400 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा 167 गेंदों में करके दिखाया है और इसके साथ ही उन्होंने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमा लिया है. वहीं, इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के तेजतर्रार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड़ तोड़ दिया है. उन्होंने आईपीएल 2019 में 188 गेंदों में 400 रन पूरे किए थे. वहीं, वैभव ने 400 रन बनाने के लिए 167 गेंदों का ही सामना किया और इससे पता चलता है कि वह किस स्तर की बल्लेबाजी कर रहे हैं.

आईपीएल में ही नहीं वैभव ने टी-20 क्रिकेट में अपना सिक्का जमा दिया है. उन्होंने अब तक 27 पारियों में 511 गेंदों में 99 छक्के जड़ने का काम किया है. वह अब छक्के की शतकीय पारी खेलने के लिए एक सिक्स दूर हैं. अगर वह ऐसा कर जाते हैं तो कायरन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जिन्होंने 843 गेंदों में 100 टी-20 छक्के जड़े थे.

एक हजार रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

इससे पहले भी वैभव सूर्यवंशी इतिहास रच चुके हैं. 15 साल और 29 दिन की उम्र में टी-20 क्रिकेट की उम्र में 1000 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. आईपीएल में भी वह 9 मैचों 400 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम करने का भी काम किया है. इस तरह की फॉर्म में वैभव लगातार नजर आ रहे हैं. अगर वह इसी तरह लगातार प्रदर्शन करते रहे तो इस सीजन में उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड हो सकते हैं.

रनों के मामले में टॉप पर पहुंचे

पंजाब के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में 400 रन पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही वह ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर पहुंच गए हैं. बता दें कि इस सीजन की शुरुआत में वैभव शानदार फॉर्म में थे, जहां उन्होंने 52, 31, 39 और 78 रनों की शानदार पारियां खेलीं. हालांकि, बीच के कुछ मैचों में उनकी फॉर्म थोड़ी सही नहीं चल रही थी. इसके बाद शानदार वापसी करते हुए उन्होंने 46, 103 और पंजाब किंग्स के खिलाफ 43 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- ‘मैच का हाल देखकर मैं खुद हैरान…’ DC के पावरप्ले में गिरे 4 विकेट, रजत पाटीदार भी चौंके; खोले कई राज

Related Articles