4
Qatar Helicopter Crash: कतर हेलीकॉप्टर हादसे के बाद हड़कंप मच गया है. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है. रेस्क्यू टीम व्यक्ति को ढूंढने में लगी हुई है.
कतर हेलीकॉप्टर दुर्घटना: मध्य पूर्व में जारी जंग के बीच कतर से एक बड़ी खबर सामने आई है. कतर के क्षेत्रीय जल में रविवार की सुबह हेलीकॉप्टर हादसा हो गया. इस घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है. इस बात की पुष्टि कतर के रक्षा मंत्रालय ने की है. वहीं, लापता व्यक्ति के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसके अलावा कतर के वरिष्ठ अधिाकरियों ने बचाव के साथ ही जांच के आदेश दे दिए हैं.
क्या बोला देश का रक्षा मंत्रालय
कतर के रक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हेलीकॉप्टर क्रैश होने के तुरंत बाद उनकी विशेष टीमें देश के क्षेत्रीय जल में खोज और बचाव अभियान चला रही है. ये अभियान कोस्ट्स और बॉर्डर्स सिक्योरिटी के जनरल डायरेक्टरेट की समुद्री तलाशी और बचाव दल आपसी तालमेल के साथ चला रहे हैं. हालांकि, समुद्री हालात बचाव कार्यों को काफी चुनौती दे रहे हैं. साथ ही अधिकारी हर स्तर पर मिशन को सफल बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं.
मौसम और समुद्री हालात पर नजर
एक तरफ जहां समुद्र के हालात बचाव कार्य में भारी बाधा डाल रहे हैं. वहीं, कतर सरकार मौसम और समुद्री गतिविधियों पर बारीकी से नजर बनाए हुए है. मामला यह है कि बचाव कार्य सुरक्षा और गति को प्रभावित कर सकते हैं. ऐसे में कतर सरकार का कहना है कि मौजूद संसाधनों का उपयोग कर खोज और बचाव कार्य को सुरक्षित और प्रभावी ढंग से जारी रखा जाएगा.
ईरान पर हमला के बाद मामला गंभीर
बता दें कि यह घटना ऐसे वक्त में हुई है जब पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बनाया हुआ है. 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त अभियान में ईरान पर हमला किया गया था. इसके बाद ईरान ने भी दो घंटे बाद मिडिल ईस्ट के देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायल पर मिसाइलों से हमला कर दिया था. यही वजह है कि इस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था संवेदनशील बनी हुई है. ऐसे हालातों के बीच कतर हेलीकॉप्टर हादसा काफी चिंता बढ़ा रहा है.
समाचार स्रोत: पीटीआई
