Home News 15 मतकेंद्रों पर फिर डालें जाएंगे वोट

15 मतकेंद्रों पर फिर डालें जाएंगे वोट

by Live India
15 मतकेंद्रों पर फिर डालें जाएंगे वोट

West Bengal : पश्चिम बंगाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि राज्य में दो विधानसभा सीटों के 15 मतकेंद्रों पर फिर से चुनाव होंगे और मतदान 2 मई को किया जाएगा.

पश्चिम बंगाल: भारतीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर 2 मई को फिर से वोटिंग करवाने का फैसला किया. आयोग की तरफ से इन मतगणना केंद्रों से शिकायतें और हिंसा की खबरें सामने आईं. इसके बाद आयोग ने जांच की और पाया कि अनियमितताओं हुई हैं. इसके बाद कमीशन ने फिर से चुनाव का निर्णय लिया. बता दें कि जिन जगहों पर मतदान फिर से होना है उनमें दक्षिण 24 परगना जिले की 143-डायमंड हार्बर एसी के 4 और 142-मगराहाट पश्चिम एसी के 11 मतदान सेंटर शामिल हैं. यह मतदान 2 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे होगा.

आयोग के पास आईं धांधली की शिकायतें

दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 केंद्रों पर मतदान किया जाएगा. इसके अलावा डायमंड हार्बर की क्षेत्र के 4 बूथों पर भी शिकायतों के मद्देनजर दोबारा वोट डाले जाएंगे. वहीं, चुनाव आयोग ने कहा कि वोटिंग के दौरान मिली धांधली की शिकायतों और स्क्रूटनी के आधार पर यह फैसला लिया गया है और इससे चुनाव की निष्पक्षता भी बनी रहेगी.

निर्वाचन आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 58(2) के तहत 29 अप्रैल, 2026 को इन बूथों पर हुए मतदान को जीरो घोषित कर दिया गया है. आयोग की नवीन जानकारी के अनुसार इन मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग की जाएगी. पश्चिम बंगाल के चीफ इलेक्टोरेल ऑफिसर के नाम लिखे गए पत्र में कहा गया है कि मुझे यह बताने का निर्देश दिया गया है कि पश्चिम बंगाल में हुई 29 अप्रैल को वोटिंग के दौरान कुछ जगहों पर चुनाव अमान्य घोषित कर दिए गए हैं.

मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

राज्य में मतगणनाओं से पहले सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं. राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा कि मतगणना केंद्रों पर किसी भी तरह गड़बड़ी की संभावना नहीं है. साथ ही स्ट्रॉन्ग रूम पर चौबीसों घंटों निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि EVM जिन स्ट्रॉन्ग में रखी गई है वहां पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं वह उचित नहीं हैं. लगातार जो शिकायतें सामने आ रही हैं वह पूरी तरह निराधार हैं.

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles