Home स्वास्थ्य क्या आपको पता है रात के समय Lukewarm Water पीने के फायदे?

क्या आपको पता है रात के समय Lukewarm Water पीने के फायदे?

by Live India
क्या आपको पता है रात के समय Lukewarm Water पीने के फायदे?

5

Lukewarm Water : गुनगुना पानी पीने से कई तरह की समस्याएं खत्म होती हैं. हालांकि, ठंड पानी पीने में बहुत अच्छा लगता है लेकिन कई दफा समस्या भी खड़ी कर देता और इसी बीच हम आपको बताएंगे कि इसके क्या फायदे हैं.

5 मई 2026

गुनगुना पानी : अक्सर देखा जाता है कि लोग गुनगुना पानी पीने से परहेज करते हैं. वो ठंडा पानी पीने को ही तरजीह देते है. ठंडा पानी पीने में अच्छा लगता जरूर हो लेकिन आपके शरीर के लिए नुकसान होता है. ऐसे में सवाल उठता है क्या करें? जवाब है गुनगुना पानी का सेवन,लेकिन क्या आपको पता है इसके क्या-क्या फायदे होते है. तो आइए जानते हैं कि गुनगुना पानी से होने वाले फायदों के बारे में.

क्यों पीना चाहिए गुनगुना पानी?

चिकित्सा विज्ञान की अलग-अलग रिसर्च बताती है कि अल सुबह खाली पेट, खाना खाने के कुछ समय बाद और रात को सोते वक्त गर्म पानी पीने से कब्ज और गैस जैसी पेट की कई प्रकार की समस्याओं से निजात मिलती है. गुनगुना पानी का सेवन करने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलते हैं. रोजाना प्रातः और दिन में दो-तीन बार गुनगुना पानी पीने से शरीर बिल्कुल स्वस्थ रहता है ही साथ ही त्वचा चमकने लगती है.

सिलसिलेवार तरीके से जानिए गुनगुना पानी पीने के फायदे?

  • हार्ट के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है. इससे खून के थक्के नहीं बनेंगे और आप Heart Attack से बचे रहेंगे
  • कब्ज से राहत मिलती है. सामान्य दिनचर्या के रूप से सुबह खाली पेट, रात में खाने के बाद और सोते वक्त गुनगुना पानी का सेवन, कब्ज में फायदेमंद होता है.
  • जोड़ों का दर्द कम करता है क्योंकि गुनगुना पानी जोड़ों को चिकना बनाता है साथ ही जोड़ों का दर्द भी कम करता है. शरीर की मांसपेशियों का 80 प्रतिशत भाग पानी से बना है. इसलिए पानी से मांसपेशियों की ऐंठन भी इससे दूर होती है.
  • जवान बनाए रखने में मददगार, गुनगुना पानी पानी से आपकी उम्र पर इसका असर नहीं होता है. जिससे आप ताउम्र जवां रहते है.
  • चमकदार बाल, गुनगुने पानी बालों और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. जिससे बाल चमकदार बनते हैं और यह इनकी ग्रोथ के लिए भी काफी लाभदायक होते है.
  • मासिक धर्म के दर्द में राहत, मासिक धर्म का दर्द सारे कामों में ब्रेक लगा देता है, तो गर्म पानी इस दर्द में राहत का काम करता है. इस दौरान गुनगुना पानी से पेट की सिकाई करने से भी काफी लाभ मिलता है.
  • शरीर को डिटॉक्स करें, गुनगुना पानी पीने से बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है और यह शरीर के विषैले तत्वों को बहुत आसानी से साफ कर देता है. गुनगुना पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ने लगता है. जिससे पसीना आता है जो शरीर डिटॉक्स होने का एक प्रमुख माध्यम है.
  • पाचन शक्ति को बढ़ता है. गुनगुने पानी के सेवन से पाचन क्रिया बेहतर रहती है और यह गैस की समस्या में भी राहत देता है. खाना खाने के बाद एक कप गुनगुना पानी पीने की आदत जरूर डालें. ऐसा करने से खाना जल्दी पच जाता है और पेट हल्का रहता है. जिससे कब्ज की समस्या से निजात मिलती है. यह पेट से होने वाले लगभग 72% रोगों से भी छुटकारा दिलाता है.
  • खून साफ करता है, शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए खून का संचार पूरी बॉडी में सही से होना बहुत जरूरी है और इसमें गर्म पानी पीना बहुत फायदेमंद रहता है.
  • शारीरिक पुष्टता और एनर्जी बनाए रखने में मददगार, सॉफ्ट ड्रिंक की जगह गुनगुना पानी या नींबू पानी पीने से आपका एनर्जी लेवल बढ़ेगा और डायजेस्टिव सिस्टम भी तंदुरुस्त बना रहेगा.
  • मोटापा कम करें, अगर आपका वजन लगातार बढ़ रहा है और लाख कोशिशों के बावजूद कुछ फर्क नहीं पड़ रहा है. तो आप गुनगुना पानी में शहद और नींबू मिलाकर लगातार तीन महीने तक पिएं. आपको फर्क जरूर महसूस होगा. अगर आप ये हेल्दी ड्रिंक नहीं पीना चाहते, तो आप खाना खाने के बाद एक कप गर्म पानी पीना शुरू करें.
  • सर्दी-जुकाम में रामबाण, बेमौसम भी अगर आपको छाती में जकड़न और जुकाम की शिकायत रहती है, तो गुनगुना पानी पीना आपके लिए रामबाण से कम नहीं है. गुनगुना पानी पीने से गला भी ठीक रहता है.
  • वात, कफ और पित्त में संतुलन, तीनों दोषों को शांत करता है और पानी को उबालते हुए जब उसका चौथाई हिस्सा जल जाए अर्थात तीन हिस्सा पानी ही बचे, तो ऐसा पानी पीना श्रेष्ठ माना जाता है. ऐसा गर्म पानी हमारे शरीर के वात, कफ और पित्त – तीनों ही दोषों को समाप्त करने में मददगार साबित होता है.
  • गले में टॉन्सिल और खराश होने पर, गले में टॉन्सिल होने पर या गला खराब होने पर गुनगुना पानी का सेवन के साथ 1 चुटकी नमक डालकर गरारे करने से गले की परेशानी में शीघ्र राहत मिलती है.
  • भूख बढ़ाए, नित्य एक गिलास गुनगुना पानी में एक नींबू का रस, काली मिर्च और काला नमक डालकर पीने से पेट का भारीपन दूर होता है और भूख खुलकर लगती है.

सावधानियां: गुनगुना पानी को गर्म पानी समझने की भूल ना करें, क्योंकि अत्यधिक गर्म पानी आपको नुकसान पहुंचा जा सकता है. इसलिए गुनगुना पानी हो जिसका तापमान सामान्य हो और पीने योग्य हो. यह ध्यान रहें कि अत्यधिक गुनगुना पानी पीना भी आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर विपरित प्रभाव पड़ता है. अत: यह केवल सलाह है, गंभीर बीमारी होने पर डॉक्टर से जरूर परामर्श लें.

यह भी पढ़ें- हर बुखार मलेरिया नहीं! ये 5 लक्षण दिखें तो तुरंत हो जाएं सावधान, जागरुकता बचा सकती है जिंदगी

Related Articles