Home News CM सुवेंदु की पहली कैबिनेट में लिए 5 अहम फैसले

CM सुवेंदु की पहली कैबिनेट में लिए 5 अहम फैसले

by Live India
CM सुवेंदु की पहली कैबिनेट में लिए 5 अहम फैसले

West Bengal : बंगाल में सत्ता परिवर्तन होने के बाद राज्य की आज पहली कैबिनेट मीटिंग हुई. इस बैठक में सुवेंदु अधिकारी के मंत्रिमंडल ने पांच अहम फैसले लिए और इसमें सबसे प्रमुख आयुष्मान योजना को लागू करना है.

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को पहली बैठक की. इस दौरान कैबिनेट में पांच अहम फैसले लिए गए और ममता सरकार के कई फैसलों को भी पलट दिया. उन्होंने केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना को राज्य में लागू करने वाले फैसले को भी मंजूरी दी. साथ ही 45 दिनों के भीतर BSF बॉर्डर की बाड़बंदी के लिए जमीन देने के निर्देश दिए हैं. वहीं, बैठक के बाद सुवेंदु अधिकारी ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम बंगाल की जनता को भरोसा दिलाते हैं कि विकास के हर एक कार्य को पूरा किया जाएगा और राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को इसका लाभ मिलेगा.

इसके अलावा सीएम सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग और अधिकारियों को राज्य में निष्पक्ष इलेक्शन करवाने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने यह भी कहा कि हमारे संघर्ष के दौरान 321 लोगों की जान चली गई और इन मामलों में अगर परिजनों चाहेंगे तो हमारी सरकार इसकी जांच करवाएगी.

बंगाल में नई सरकार ने लिए ये 5 बड़े फैसले

  • पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना को लागू किया जाएगा. इस पर राज्य और केंद्र सरकार साथ मिलकर काम करेंगे.
  • IAS और IPS अधिकारियों को केंद्रीय प्रशिक्षण में हिस्सा लेने की दी गई अनुमति.
  • सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि राज्य में अभी कानूनी प्रक्रिया IPC और CrPC के तहत होती थी. लेकिन अब भारतीय न्याय संहिता (BNS) लागू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि ऐसा करके ममता सरकार ने संविधान का उल्लंघन किया था.
  • इसके अलावा बॉर्डर वाले क्षेत्र में जमीन ट्रांसफर का काम भी सोमवार से शुरू हो जाएगा. साथ ही आगामी 45 दिनों में BSF को ट्रांसफर की जाएगी.
  • BJP के जिन 321 कार्यकर्ताओं ने बंगाल में जान गंवाई, उनके परिवारों की जिम्मेदारी सरकार लेगी. साथ ही अगर परिजनों की अनुमति मिलेगी तो इस मामले में गंभीरता से जांच की जाएगी.

मीटिंग के बारे में मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

आयुष्मान भारत योजना को गरीब परिवारों को 5 लाख तक का इलाज मुफ्त मिलता है. साथ ही ये इलाज कैशलेस होता है. वहीं, कैबिनेट बैठक के बारे में जानकारी देते हुए सीएम अधिकारी ने कहा कि बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में बदलती जनसंख्या को ध्यान में रखकर हमारी कैबिनेट ने बाड़ लगाने के लिए BSF को भूमि देने का फैसला किया.

बता दें कि बंगाल की 294 सीटों में से 207 सीट जीतकर पहली बार बीजेपी ने सरकार बनाई है. साथ ही प्रदेश का मुखिया सुवेंदु अधिकारी को बनाया गया है. इसके अलावा बीते 15 सालों से सत्ता पर काबिज TMC को इस बार 80 सीटों पर संतुष्ट होना पड़ा है.

खबर के सूत्र:

Related Articles