Home News गोल्ड 3 हजार तो सिल्वर 19000 लुढ़का

गोल्ड 3 हजार तो सिल्वर 19000 लुढ़का

by Live India
गोल्ड 3 हजार तो सिल्वर 19000 लुढ़का

Gold Price Today: 24 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत अभी 15821 रुपये है. वहीं, 22 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत 14 हजार 492 रुपये है जबकि 18 कैरेट वाले एक ग्राम गोल्ड की कीमत 11866 रुपये है.

Gold Price Today: बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों से अगले एक साल तक सोने की खरीदारी न करने की अपील की थी. उसके बाद सरकार ने सोने-चांदी की इंपोर्ट ड्यूटी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी थी. इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही 13 मई को सोना और चांदी के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी गई थी. तब एक दिन में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में करीब 9 हजार रुपये और प्रति एक किलो चांदी की कीमत में 19 हजार रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई थी. इस बढ़त के बाद अब सोने-चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है. आइए जानते हैं इन कीमती धातुओं के भाव को लेकर ताजा अपडेट क्या है.

गोल्ड का ताजा भाव

सबसे पहले हम यहां गोल्ड की बात करेंगे. आज शनिवार को मार्केट बंद है. इसलिए यहां सोना का भाव 15 मई यानी शुक्रवार वाला ही है. शुक्रवार को सोने के भाव में 3000 से अधिक की गिरावट देखी गई. गुरुवार को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 61 हजार 349 रुपये था, जो अगले दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ 1 लाख 58 हजार 159 रुपये पर कारोबार करते हुए दिखा. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोनी की कीमत 14 मई को 1 लाख 47 हजार 796 रुपये थी, जो 15 मई को 1 लाख 44 हजार 874 रुपये पर आ गई है. वहीं, 18 कैरेट वाले 10 ग्राम के गोल्ड की कीमत गुरुवार को 1 लाख 21 हजार 12 रुपये थी, जो शुक्रवार को 1 लाख 18 हजार 619 रुपये हो गई है.

चांदी में 19 हजार से अधिक की गिरावट

अब बात चांदी यानी सिल्वर की करते हैं. बीते 12 मई को एक किलो चांदी का भाव 2 लाख 67 हजार 820 रुपये था, जो 13 मई को बढ़कर 2 लाख 86 हजार 850 रुपये हो गया था. इसमें 19 हजार से अधिक की तेजी दिखी थी. अब चांदी के इस भाव में 19 हजार से अधिक की गिरावट आई है. यह गिरावट मात्र एक दिन में हुई. 14 मई को एक किलो चांदी का भाव 2 लाख 87 हजार 350 रुपये था, जो 15 मई दिन शुक्रवार को करीब 19,850 रुपये गिरकर 2 लाख 67 हजार 500 पर पहुंच गया.

एक ग्राम सोने की कीमत

24 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत अभी 15821 रुपये है. वहीं, 22 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत 14 हजार 492 रुपये है जबकि 18 कैरेट वाले एक ग्राम गोल्ड की कीमत 11866 रुपये है. इन कीमतों में भी कोई मेकिंग चार्ज और जीएसटी लागू नहीं है. इनके जुड़ते ही गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में बढ़त दिख सकती है.

यह भी पढ़ें: सोने की कीमत में आई तेजी तो बढ़ा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, PM Modi की अपील से कितनी मजबूती?

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles