Home Latest News & Updates Stock Market में पैसा बरसा! IT शेयर के दम पर Sensex दौड़ा

Stock Market में पैसा बरसा! IT शेयर के दम पर Sensex दौड़ा

by Live India
Stock Market में पैसा बरसा! IT शेयर्स के दम पर Sensex जबरदस्त दौड़ा, Nifty भी उछला

Stock Market: कई दिनों से गिरावट देखने के बाद आज शेयर मार्केट इन्वेस्टर्स के चेहरे खिले हैं. आज IT में नई जान देखने को मिली. वहीं, निफ्टी और सेंसेक्स में भी अच्छी-खासी हरियाली नज़र आ रही है.

19 मई, 2026

मंगलवार की सुबह शेयर बाजार के इन्वेस्टर्स के लिए मंगल-मगल हो गई. दरअसल, आज की सुबह ने इन्वेस्टर्स को शानदार शुरुआत का गिफ्ट दिया. मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 400 पॉइन्ट से ज्यादा उछल गया. वहीं, निफ्टी 23,750 के पार निकल गया. स्टॉक मार्केट में सबसे ज्यादा चमक IT सेक्टर की रही, जिसने पूरे बाजार को मजबूती दी. पॉजिटिव ग्लोबल हिंट की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी ने इन्वेस्टर्स का भरोसा बढ़ाया.

शानदार ओपनिंग

सुबह करीब 9:30 बजे सेंसेक्स 401.93 पॉइन्ट यानी 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,716.97 पर ट्रेड करता दिखा।. वहीं, निफ्टी 112.55 पॉइन्ट चढ़कर 23,762.50 पर पहुंच गया. शेयर बाजार में खरीदारी का माहौल इतना मजबूत रहा कि 2,108 शेयर ग्रीन ज़ोन में दिखे, जबकि सिर्फ 720 शेयरों में गिरावट रही.

IT सेक्टर ने डाली जान

इस तेजी की असली जान IT शेयर बने. निफ्टी IT इंडेक्स करीब 4 फीसदी तक उछल गया. इंफोसिस ने 4.36 फीसदी की छलांग लगाई. HCL टेक करीब 4 प्रतिशत मजबूत हुआ और टेक महिंद्रा में भी लगभग 3.75 फीसदी की तेजी देखने को मिली. TCS भी 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ा. निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में IT कंपनियों का दबदबा साफ दिखाई दिया.

स्मॉलकैप का कमाल

शेयर बाजार में सिर्फ बड़े शेयर ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 0.86 प्रतिशत मजबूत हुआ. साथ ही स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.85 फीसदी की तेजी देखी गई. इससे क्लियर है कि इन्वेस्टर्स का भरोसा सिर्फ चुनिंदा कंपनियों तक लिमिटेड नहीं रहा, बल्कि पूरे बाजार में पॉजिटिव माहौल बना हुआ है.

इन कंपनियों में दिखा जोश

मिडकैप शेयरों में ब्रेनबीज सॉल्यूशंस ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. कंपनी का शेयर 6 प्रतिशत से ज्यादा उछल गया. इसके अलावा कोफोर्ज, LT टेक्नोलॉजी और पर्सिस्टेंट सिस्टम्स जैसे शेयरों में भी 4 से 5 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई. हालांकि, हर तरफ सिर्फ हरियाली नहीं थी. कुछ शेयर प्रेशर में भी नजर आए. UNO Minda में 5 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट देखी गई. इसके अलावा एस्ट्रल और नेल्को जैसे शेयर भी शुरुआत में कमजोर रहे.

इंडिया विक्स का हाल

इस बीच इंडिया VIX यानी बाजार की घबराहट मापने वाला इंडेक्स करीब 4 फीसदी टूट गया. इसका मतलब है कि इन्वेस्टर्स की चिंता पहले के मुकाबले कम हुई है. सोमवार को इसमें तेज उछाल आया था, लेकिन मंगलवार को हालात कुछ संभलते दिख रहे हैं. इसके अलावा ग्लोबल मार्केट का असर भी भारतीय बाजार पर साफ दिखा. जापान का निक्केई करीब 1 फीसदी मजबूत रहा. वहीं, साउथ कोरिया का कोस्पी प्रेशर में दिखा. अमेरिका में नैस्डैक पर दबाव जरूर रहा, लेकिन डॉव जोंस बढ़त के साथ बंद हुआ.

तेल की कीमत

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने बाजार को राहत दी. ब्रेंट क्रूड 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर करीब 109 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर हमले को फिलहाल टालने की खबर से तेल मार्केट शांत है. हालांकि, आम लोगों के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने चिंता बढ़ा दी है. मंगलवार को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया. एक हफ्ते के अंदर ये दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है, जिससे ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा के खर्च पर असर पड़ सकता है. इन सबके अलावा फॉरेन इन्वेस्टर्स अभी भी बिकवाली कर रहे हैं. 18 मई को FIIs ने 2,814 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. वहीं, घरेलू इन्वेस्टर्स ने 2,682 करोड़ रुपये की खरीदारी करके मार्केट को सपोर्ट दिया.

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles