7
भारत-अमेरिका संबंध: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं. इसी बीच उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के बीच सुरक्षा, व्यापार और नई तकनीक जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच सकारात्मक चर्चा हुई है. इसके अलावा बैठक के अंत में मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री मोदी को व्हाइट हाउस आने का भी न्योता दिया. बता दें कि मार्को रुबियो का यह दौरा क्वाड देशों की विदेश मंत्रियों की बैठक की वजह से हो रहा है.
पीएम मोदी ने किया स्वागत
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो से मुलाकात को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने एक एक्स पोस्ट भी की. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा कि US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रूबियो का स्वागत करके मुझे खुशी हुई. हमने भारत-US व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में लगातार हो रही प्रगति और क्षेत्रीय तथा वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.
क्या ईरान युद्ध होगा खत्म! आसिफ मुनीर और अब्बास अराघची ने तेहरान में की बातचीत; कही ये बात
वहीं, फरवरी 2025 के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात के बाद यह पहली उच्च स्तरीय बैठक थी. साथ ही विदेश मंत्री बनने के बाद मार्को रुबियो का यह पहला दौरा है. वहीं, रुबियो ने भारत पहुंचने के बाद तीन प्रमुख शहर कोलकाता, जयपुर और आगरा का दौरा करेंगे. इसके अलावा रुबियो रविवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. फिर वह 26 मई को होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे.
पीएम मोदी के साथ बैठक में क्या-क्या हुआ?
प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने पर विस्तार चर्चा हुई. करीब एक घंटे चली इस बैठक में सुरक्षा, व्यापार और टेक्नोलॉजी पर चर्चा चली. दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया. चर्चा में यह मुद्दा भी शामिल रहा कि दोनों देश व्यापारिक साझेदारी को नई गति दे सकते हैं. बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप पहले ही संकेत दे चुके हैं कि वह जल्द ही भारत दौरे पर आ सकते हैं. वहीं, पीएम मोदी को भी अमेरिका आने का न्योता मिला है. ऐसे में माना जा रहा है कि यह दौरे भारत और अमेरिका के बीच संबंध को नई दिशा मिल सकती है.
सुवेंदु ने माना- भर्ती घोटालों से बदनाम हुआ बंगाल, सरकार जल्द लाएगी नई भर्ती नीति, प्रक्रिया होगी पारदर्शी
समाचार स्रोत: पीटीआई
