Home Bihar BPSC टीचर बनाने के लिए पति ने की मजदूरी

BPSC टीचर बनाने के लिए पति ने की मजदूरी

by Live India
BPSC Teacher Gunjan

7

BPSC Teacher Gunjan: बिहार के वैशाली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया. एक पति ने अपनी पत्नी की पढ़ाई के लिए दिन-रात की मेहनत और जरूरत पड़ने पर जमीन तक बेच दी. इसके बाद जब पत्नी BPSC शिक्षिका बनी तो उसने दो साल के प्यार के खातिर अपने पति और 10 साल के बेटे को छोड़ दिया. ये मामला गुरुवार को उस वक्त में चर्चाओं में आ गया जब पत्नी के स्कूल के बाहर जमकर हंगामा शुरू हो गया.

बीपीएससी टीचर की जब नौकरी लग गई तो उसने अपने पति को छोड़कर अपने पुराने कॉलेज प्रेमी के साथ रहना शुरू कर दिया. वहीं, पति ने दावा किया कि उसने अपनी पत्नी का पूरा खर्च उठाया और इस दौरान अपनी पुश्तैनी जमीन भी बेच दी. लेकिन परीक्षा पास करने के बाद पत्नी जब टीचर बनी तो उसके व्यवहार में बदलाव आ गया.

13 साल पहले हुई थी शादी

वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैले पंचायत के रहने वाले अमन कुमार और गुंजन की शादी पारंपरिक तरीके से साल 2013 में हुई थी. दोनों पति-पत्नी शुरुआत में आगांव में ही रहते थे, लेकिन शादी के करीब 5 साल बाद गुंजन ने अपने पति से शहर में रहने की जिद पकड़ ली. उसका तर्क था कि शहर में रहने पर ज्यादा कमाई होगी और इस दौरान हमारी बचत भी काफी बढ़ जाएगी. इसके अलावा गुंजन ने यह भी कहा कि वहीं से वह आगे की पढ़ाई भी आसानी से कर सकेगी. बताया जा रहा है कि शादी के वक्त गुंजन सिर्फ इंटरमीडिएट (10+2) की पढ़ाई पूरी की थी. हालांकि, पत्नी का सपना सरकारी स्कूल में टीचर बनने का था. इस दौरान अमन की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी इसके बाद उसने अपनी कमाई में से पैसे बचाकर गुंजन की ख्वाहिश को पूरा करवाया.

खुशहाल जीवन का संदेशः उपराष्ट्रपति ने कहा- दुनिया को जागरूक कर रही है भारत की आध्यात्मिक विरासत

पढ़ाई के लिए बेच दी पूरी जमीन

अमन और गुंजन अधिक कमाई के साथ पढ़ाई के लिए 2018 में शहर में शिफ्ट हो गए. इसके अलावा अमन ने एक एक्स्ट्रा कमरा किराये पर भी लिया ताकि उसकी पत्नी बिना किसी रुकावट के अपनी पढ़ाई कर सके. वहीं, साल 2022 में अपनी पत्नी की पढ़ाई पूरी करवाने के लिए अमन ने अपनी पुश्तैनी 1.5 कट्ठा जमीन बेच दी. साथ ही जमीन से मिले पैसों से गुंजन ने अपनी ग्रेजुएशन और बेचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed.) की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद वह पूरी मेहनत से बीपीएससी की तैयारी में जुट गई.

ट्रेनिंग के दौरान बढ़ी नजदीकियां

अमन का त्याग और गुंजन की मेहनत आखिरकार रंग लेकर आया. फाइनली गुंजन ने BPSC TRE-2 परीक्षा को पास कर लिया. इसके बाद पत्नी का 6 से 8 तक के लिए टीचर का चयन हो गया. इसी बीच गुंजन की पहली पोस्टिंग वैशाली जिले के ही UMS मोहनपुर धर्मपुर के एक स्कूल में हुई. हालांकि, नौकरी लगने से पहले गुंजन ने अपनी ट्रेनिंग सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में ट्रेनिंग में ली थी. वहीं, अमन आरोप लगाया कि ट्रेनिंग के दौरान ही गुंजन की नजदीकी उसके कॉलेज के दोस्त प्रेम प्रकाश से दोबारा बढ़ गई और वह खुद भी सरकारी स्कूल में टीचर था. हालांकि, दोनों पहले ही एक-दूसरे के संपर्क में थे. साथ ही ट्रेनिंग के दौरान दोनों से गुपचप तरीके से मिलने जुलना भी शुरू कर दिया.

बांग्लादेशी घुसपैठ की आशंका पर ओडिशा-बंगाल सीमा सील, बालासोर और मयूरभंज में हाईअलर्ट

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles