Home मनोरंजन Netflix से JioHotstar तक, 5 New Films देंगी फुल एंटरटेनमेंट

Netflix से JioHotstar तक, 5 New Films देंगी फुल एंटरटेनमेंट

by Live India
Netflix से JioHotstar तक, 5 New Films देंगी फुल एंटरटेनमेंट

5

ओटीटी पर सर्वश्रेष्ठ नई फिल्में: अगर आप हर वीकेंड इस सवाल से परेशान रहते हैं कि आखिर OTT पर क्या देखा जाए, तो आपके लिए गुड न्यूज है. इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार और ZEE5 जैसे बड़े-बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर कई नई और दमदार फिल्में रिलीज हुई हैं. ये नई फिल्मों आपके लिए एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज लेकर आई हैं. इनमें कहीं जबरदस्त एक्शन है, कहीं कोर्टरूम का थ्रिल, कहीं इंटरनेशनल स्पाई मिशन का तो कहीं इमोशनल और सोशल इश्यूज से जुड़ी कहानियां. वहीं, अगर आप ऐसी फिल्मों की तलाश में हैं जो शुरू से एंड तक स्क्रीन से नजरें न हटने दें, तो ये 5 नई रिलीज़ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिएं.

कर्तव्य- नेटफ्लिक्स

अगर आपको क्राइम ड्रामा और पुलिस इन्वेस्टिगेशन पर बेस्ड फिल्में पसंद हैं, तो कर्तव्य आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है. फिल्म में सैफ अली खान एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर पवन मलिक के रोल में हैं. कहानी तब और दिलचस्प हो जाती है, जब एक फेमस जर्नलिस्ट का मर्डर हो जाता है. शुरुआत में ये मामला एक नार्मल इन्वेस्टिगेशन जैसा लगता है, लेकिन धीरे-धीरे इसके पीछे छिपी बड़ी साजिश सामने आने लगती है. सैफ के अलावा फिल्म में रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा और जाकिर हुसैन भी हैं.

सिस्टम- अमेजन प्राइम वीडियो

कोर्टरूम ड्रामा पसंद करने वालों के लिए सिस्टम एक दिलचस्प फिल्म है. फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा एक सरकारी वकील नेहा राजवंश के रोल में हैं, जो अपनी फैमिली लॉ फर्म में जगह बनाना चाहती है. अपनी कोर्ट रूम लड़ाइयों के बीच वो सारिका रावत नाम की एक कोर्ट स्टेनोग्राफर के साथ काम करती हैं. इस रोल को ज्योतिका ने निभाया है. जैसे-जैसे केस आगे बढ़ते हैं, कई पुराने राज खुलते हैं. नेहा को एहसास होता है कि सारिका के अपने भी कुछ छिपे हुए मकसद हैं.

डॉक्टर बनने निकलीं, बन गईं स्टार! Sai Pallavi से Sreeleela तक, इन एक्ट्रेसेस ने MBBS छोड़ चुना फिल्मों का रास्ता

जैक रयान: घोस्ट वॉर- अमेजन प्राइम वीडियो

हॉलीवुड स्पाई थ्रिलर के फैंस के लिए भी इस लिस्ट में कुछ है. उनके लिए अमेजन प्राइम वीडियो की जैक रयान: घोस्ट वॉर एक शानदार ट्रीट है. इस फिल्म में जॉन क्रासिंस्की एक बार फिर से जैक रयान के रोल में वापसी कर रहे हैं. इस बार उन्हें एक इंटरनेशनल प्रोब्लम सुलझानी है, दुनिया की सिक्योरिटी के लिए बड़ा खतरा है. दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में फैले मिशन, खतरनाक ऑपरेशन और टाइम के खिलाफ दौड़ इस फिल्म को काफी थ्रिलिंग बनाते हैं. अगर आपको हाई-ऑक्टेन एक्शन और स्पाई मूवीज पसंद हैं, तो घर बैठे इसे देखना ना भूलें.

द केरल स्टोरी 2- ZEE5

साल 2023 में रिलीज़ हुई फिल्म द केरल स्टोरी के बाद अब इसका दूसरा भाग भी ऑडियन्स को एंटरटेन कर रहा है. फिल्म तीन लड़कियों की कहानी दिखाती है, जिनके सपने और लाइफ अलग-अलग हैं. एक सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रही है. दूसरी स्पोर्ट्स में करियर बनाना चाहती है. तीसरी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है. हालांकि, प्यार, भरोसे और अच्छे फ्यूचर की तलाश में लिए गए कुछ फैसले उनकी लाइफ को बर्बाद कर देते हैं. आप इस फिल्म को कभी भई जी5 पर देख सकते हैं.

धुरंधर (रॉ एंड अनदेखा) – नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार

ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के फैंस के लिए ये वर्जन किसी सरप्राइज से कम नहीं है. फिल्म का एक्सटेंडेड कट धुरंधर-रॉ एंड अनदेखा अब नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार, दोनों पर स्ट्रीम हो रहा है. इस नए वर्जन में तीन मिनट से ज्यादा का ऐसा फुटेज एड किया गया है, जो सिनेमाघरों में देखने को नहीं मिला था. इसमें कई नए एक्शन सीक्वेंस हैं. खास बात ये है कि फ्रेंचाइज़ी का अगला चैप्टर भी जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने वाला है. खबर है कि, धुरंधर 3 में रणवीर सिंह के कैरेक्टर जसकीरत सिंह रंगी की कहानी दिखाई जाएगी.

OTT पर धमाल मचाएगी Bhooth Bangla, इस प्लेटफॉर्म ने खरीदे स्ट्रीमिंग राइट्स; जानें कब देख पाएंगे फिल्म

Related Articles