1
शेयर बाज़ार आज: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहता है. इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं. इस बीच आज मंगलवार को स्टॉक मार्केट गिरावट के साथ कारोबार करते हुए खुला है. बाजार के दोनों इंडेक्स यानी कि सेंसेक्स और निफ्टी50 में शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई है. मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी तनाव की वजह से तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों की बिकवाली और बढ़ते डॉलर की मांग के बीच रुपये की कमजोरी बताई जा रही है. अब आइए जानते हैं कि 30 शेयरों वाला सेंसेक्स और 50 शेयरों वाले निफ्टी की चाल क्या है.
सेंसेक्स में 0.48% की गिरावट
आज मंगलवार को मार्केट खुलते ही सेंसेक्स में गिरावट दिखी. यह आज लाल निशान में 73,945.20 के लेवल पर खुला. यह सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर 359.36 अंकों की गिरावट के साथ लाल निशान में 73,907.98 पर कारोबार करते हुए दिखा. इसमें 0.48 फीसदी की सुस्ती दिखी. सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल 4 शेयर ही हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखे बाकी के 26 शेयरों में गिरावट देखी गई. बता दें कि शेयर बाजार में लाल निशान का मतलब गिरावट और हरे निशान का मतलब तेजी यानी उछाल होता है. सोमवार को सेंसेक्स 74,267.34 पर बंद हुआ था.

इन शेयरों में तेजी और गिरावट
सबसे पहले बात सेंसेक्स के 4 शेयरों में तेजी वाले की करते हैं. इंफोसिस में 3.40 फीसदी की तेजी दिखी. टाटा ग्रुप के टीसीएस में 2.13 फीसदी का उछाल देखा गया. वहीं, महिंद्रा ग्रुप के टेक महिंद्रा में 1.39 फीसदी की तेजी और एचसीएल टेक में 1.30 फीसदी की तेजी दिखी.
अब गिरावट वाले कुछ शेयरों की बात करें तो इटरनल (जोमैटो) के शेयर में 1.91 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर में 1.60 प्रतिशत की गिरावट, बजाज फिनसर्व में 1.52 फीसदी की गिरावट और पावर ग्रिड में 1.28 फीसदी की गिरावट देखी गई.

23,300 के नीचे निफ्टी
अब बात 50 शेयरों वाले निफ्टी की करते हैं. मंगलवार को निफ्टी भी गिरावट के साथ ही खुला. यह मार्केट ओपनिंग के दौरान लाल निशान में 23,299.15 के स्तर पर खुला, जो 23,300 के नीचे की गिरावट को दर्शाता है. अभी यह लाल निशान में 23,279.60 पर कारोबार करते हुए दिखा. इसमें 103 अंक यानी कि 0.44 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इसके कुल 50 शेयरों में से मात्र 9 हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखें. वहीं, 41 शेयरों में गिरावट देखी गई. सोमवार को निफ्टी 23,382.60 पर बंद हुआ था.
GST Collections: सरकार के खजाने में बढ़त! मई में 3.2% बढ़ा जीएसटी कलेक्शन, देखें आंकड़े
