Home News Ranveer से पहले ये Bollywood Stars भी छोड़ चुके हैं फिल्में

Ranveer से पहले ये Bollywood Stars भी छोड़ चुके हैं फिल्में

by Live India
Ranveer से पहले ये Bollywood Stars भी छोड़ चुके हैं फिल्में

बॉलीवुड सितारे जिन्होंने छोड़ दी फिल्में: लाइट्स, कैमरा, एक्शन के बाद शूटिंग स्टार्स हो जाती है. हालांकि, कई बार फिल्म की कहानी शूटिंग फ्लोर तक पहुंच ही नहीं पाती. बॉलीवुड में ऐसे कई मौके आए हैं जब सुपरस्टार्स ने आखिरी वक्त पर बड़े प्रोजेक्ट्स छोड़ दिए या फिर उन्हें फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया. वैसे भी बॉलीवुड की चमक-दमक भरी दुनिया जितनी ग्लैमरस दिखाई देती है, उसके पीछे उतनी ही दिलचस्प कहानियां भी छिपी होती हैं. कई बार ऐसी फिल्में, जिनका ऑडियन्स बेसब्री से इंतजार कर रही होती है, अचानक लाइमलाइट में आ जाती हैं. ज्यादातर वजह ये होती है कि, कोई बड़ा स्टार लास्ट टाइम पर प्रोजेक्ट छोड़ देता है. कभी किसी एक्टर को रिप्लेस कर दिया जाता है तो कभी स्टार खुद फिल्म से अलग होने का फैसला ले लेते हैं. हाल ही में एक्टर रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ से बाहर होने की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी. फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही उनके प्रोजेक्ट छोड़ने की खबर सामने आई, जिसके बाद काफी बवाल भी हुआ. लेकिन ये पहली बार नहीं है जब किसी बड़े स्टार ने किसी हाई-प्रोफाइल फिल्म से दूरी बनाई हो. बॉलीवुड की हिस्ट्री में ऐसे कई एग्जांपल मौजूद हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को ही नहीं, बल्कि ऑडियन्स को भी हैरान कर दिया था. आज आपके लिए उन्हीं स्टार्स और फिल्मों की एक लिस्ट लेकर आए हैं.

सलमान खान- इंशाअल्लाह

साल 2019 में जब डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और सुपरस्टार सलमान खान के दोबारा साथ आने की खबर सामने आई थी, तब फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए थे. दोनों पहले ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी ब्लॉकबस्टर में साथ काम कर चुके थे. ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट तो बनती ही थी.
संजय ने नई फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ के लिए सलमान के साथ आलिया भट्ट को भी कास्ट किया. हालांकि, फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही खबर आई कि सलमान और संजय लीला भंसाली के बीच कुछ क्रिएटिव डिफरेंस हो गए हैं. बताया जाता है कि सलमान अपने कैरेक्टर और फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव चाहते थे. लेकिन भंसाली की टीम कहानी पर महीनों से काम कर रही थी. ऐसे में मेकर्स कहानी में बदलान करने के लिए तैयार नहीं थे. शूटिंग के लिए कई फॉरेन लोकेशन्स को भी लॉक किया गया. मुंबई में भी सेट बनाया गया. बाद में उस सेट को संजय लीला भंसाली ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग में यूज किया. खैर, सलमान और भंसाली के क्रिएटिव डिफरेंस का रिजल्ट ये निकला कि फिल्म को पूरी तरह बंद कर दिया गया. आज भी संजय लीला भंसाली और सलमान खान की ‘इंशाअल्लाह’ बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर अधूरी फिल्मों में गिनी जाती है.

सिर्फ घड़ी बनाने की कहानी नहीं, बल्कि सपनों और टाटा की विरासत को सलाम करती है Made in India: A Titan Story

कार्तिक आर्यन- दोस्ताना 2

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. वो भी उन स्टार्स में से एक हैं, जिनका किसी बड़े प्रोजेक्ट से अलग होना लंबे टाइम तक लाइमलाइट में रहा. करण जौहर की ‘दोस्ताना 2’ में कार्तिक लीड रोल करने वाले थे. इतना ही नहीं कार्तिन ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग 20 दिनों की शूटिंग हो चुकी थी. हालांकि, बाद में शेड्यूल से जुड़ी प्रोब्लम्स और प्रोफेशनल बिहेवियर को लेकर कार्तिक को धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इस खबर ने बॉलीवुड में काफी सुर्खियां बटोरीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक ने साल 2019 में करण जौहर की इस फिल्म को साइन किया था. 2 साल में कार्तिक की ब्रांड वैल्यू बढ़ी तो उन्होंने फीस बढ़ा दी. कार्तिक के इस बिहेवियर को धर्मा प्रोडक्शन ने अनप्रोफेशनल बताया. हालांकि, इन बातों में कितनी सच्चाई है, ये क्लियर नहीं हो पाया है. इतनी कंट्रोवर्सी के बाद आखिरकार ‘दोस्ताना 2’ डब्बा बंद हो गई. बाद में करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच सुलह भी हुई, लेकिन ये फिल्म शुरू नहीं हो पाई.

श्रद्धा कपूर- साइना

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’ के लिए पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को ऑफर दिया गया था. इतना ही नहीं उन्होंने इस रोल के लिए स्ट्रिक्ड ट्रेनिंग भी शुरू कर दी थी. इसके अलावा ‘साइना’ की लाइफ को करीब से जानने के लिए वो उनकी फैमिली से भी मिलीं. लेकिन शूटिंग के बीच श्रद्धा को डेंगू हो गया. बीमारी की वजह से उनके लिए लंबे टाइम तक ट्रेनिंग लेना मुश्किल हो गया. जब वो ठीक हुईं तो उन्हें ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ की शूटिंग करनी थी. यानी श्रद्धा की डेट्स को लेकर भी प्रोब्लम शुरू हो गई. ऐसे में फिल्म के मेकर्स को बड़ा फैसला लेना पड़ा. मेकर्स ने श्रद्धा कपूर की जगह परिणीति चोपड़ा को इस बायोपिक के लिए साइन किया. फिल्म रिलीज हुई और ऑडियन्स ने इसे काफी पसंद भी किया.

प्रियंका चोपड़ा- भारत

इस लिस्ट में बॉलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस का नाम भी शामिल है. सलमान खान की ‘भारत’ से अपना हाथ खींचने के बाद उन्हें लेकर भी काफी बातें हुईं. दरअसल, पीसी फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान के साथ नजर आने वाली थीं. फिल्म की अनाउंसमेंट हो चुकी थी और फैंस दोनों को एक साथ देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड भी थे. लेकिन शूटिंग से 1 दिन पहले अचानक प्रियंका ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया. दरअसल, उसी साल यानी 2018 में प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी की तैयारियों में भी बिजी थीं. वो तब पूरी तरह से अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस करना चाहती थीं. प्रियंका के इस फैसले से सलमान खान भी काफी नाराज़ हुए थे. आखिरकार फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की जगह कैटरीना कैफ को लिया गया. साल 2019 में रिलीज़ हुई इस फिल्म को ऑडियन्स ने काफी पसंद किया था.

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन ने खोला 90s का पिटारा, लेकिन मैजिक रह गया अधूरा

ऐश्वर्या राय-चलते चलते, वीर ज़ारा

एक्स मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय के करियर में भी कई ऐसे मौके आए जब उन्हें फिल्मों से रिप्लेस किया गया. इसके अलावा उन्होंने कई बार खुद भी प्रोजेक्ट छोड़े. साल 2003 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘चलते चलते’ के लिए ऐश्वर्या को शाहरुख खान के साथ साइन किया गया था. फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी. लेकिन बाद में उनकी जगह रानी मुखर्जी ने इस फिल्म में लीड रोल किया. वैसे, ऐश्वर्या ने इस फिल्म को अपनी मर्जी से नहीं छोड़ा था. बताया जाता है कि सलमान खान ‘चलते चलते’ के सेट पर आकर अक्सर हंगामा किया करते थे. इस वजह से फिल्म के मेकर्स को काफी नुकसान हुआ. घाटे से बचने के लिए ‘चलते चलते’ के मेकर्स ने ऐश्वर्या को बाहर करके रानी मुखर्जी को कास्ट कर लिया. ये वो टाइम था जब ऐश्वर्या अपनी पर्सनल लाइफ में काफी उथल-पुथल झेल रही थीं. ऐश्वर्या ने साल 2003 में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बिना किसी बातचीत से इस फिल्म के साथ-साथ कई और प्रोजेक्ट से भी निकाला गया था. इतना ही नहीं, शाहरुख खान ने भी इस बात पर अफसोस जताते हुए कहा था कि, प्रोफेशनल रीजन की वजह से उन्हें अपनी दोस्त को फिल्म से हटाना पड़ा. आपको बता दें कि शाहरु खान और जूही चावला ही ‘चलते चलते’ के प्रोड्यूसर हैं, तो ऐश्वर्या को बाहर करने का फैसला भी उन्हीं का रहा होगा.

ऐश्वर्या राय-हीरोइन

इसी तरह साल 2012 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘हीरोइन’ के लिए भी ऐश्वर्या राय ही मेकर्स की पहली पसंद थीं. मधुर भंडारकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या को साइन किया गया था. हालांकि, शूटिंग शुरू होने के बाद ऐश्वर्या को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला. यही वजह है कि फिल्म के मेकर्स और ऐश्वर्या राय ने आपस में बातचीत करके इस मेटर को सुलझा लिया. बाद में ‘हीरोइन’ के लिए करीना कपूर को साइन किया गया. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. वहीं, शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘वीर-जारा’ को लेकर भी ऐश्वर्या राय का नाम सामने आया. यश चोपड़ा ने ऐश्वर्या को ध्यान में रखकर ही इस फिल्म की कहानी लिखी थी. लेकिन ‘चलते-चलते’ के सेट पर हुए ड्रामे की वजह से शाहरुख ने ऐश्वर्या को लेकर रिस्क लेना ठीक नहीं समझा. देखा जाए तो उस वक्त ऐश्वर्या राय के हाथ से ‘चलते-चलते’ और ‘वीर जारा’ ही नहीं बल्कि ‘कल हो ना हो’ और ‘पहेली’ जैसी फिल्में भी गई थीं.

वही पुरानी गर्माहट, लेकिन इस बार कहानी में चमक थोड़ी कम; Gullak Season 5 का रिव्यू लेकर आए हैं हम

करीना कपूर-कहो ना प्यार है

आज करीना कपूर खान बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. लेकिन उनके करियर की शुरुआत एक दिलचस्प मोड़ से हुई थी. दरअसल, उनका डेब्यू पहले अभिषेक बच्चन के साथ नहीं बल्कि ऋतिक रोशन के साथ होने वाला था. राकेश रोशन ने ‘कहो ना प्यार है’ के लिए करीना को कास्ट किया था. ऋतिक और करीना ने फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग भी कर ली थी. मगर बाद में करीना को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. बताया जाता है कि करीना की मां बबीता कपूर फिल्म की शूटिंग में काफी ज्यादा दखलअंदाज़ी कर रही थीं. राकेश रोशन को ये बात पसंद नहीं आई. इसके बाद करीना को फिल्म से आउट करके अमीषा पटेल को ‘कहो ना प्यार है’ के लिए साइन किया गया. अमीषा और ऋतिक रोशन की पहली फिल्म उस साल की ब्लॉकबस्टर्स में शामिल हो गई. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म को 92 अवॉर्ड मिले थे. किसी एक फिल्म के नाम इतने सारे अवॉर्ड होना, अपने आप में एक रिकॉर्ड है. यही वजह है कि ‘कहो ना प्यार है’ का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल है. खैर, करीना ने उसी साल अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में कदम रखा.

रणवीर सिंह- डॉन 3

Virat Kohli बने भारत के सबसे Valuable Celebrity, शाहरुख और प्रियंका के अलावा जानें कौन हैं Top 10 में शामिल

Related Articles