Home News रेस्टोरेंट में लगी आग, 10 लोगों की मौत

रेस्टोरेंट में लगी आग, 10 लोगों की मौत

by Live India
रेस्टोरेंट में लगी आग, 10 लोगों की मौत

Malviya Nagar Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई है. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. दमकल विभाग को आग लगने की सूचना सुबह करीब 9 बजे मिली, जिसके बाद दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आज बुझाना शुरू किया. दिल्ली दमकल सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी आग पर काबू पाने के लिए शुरुआती कदम के तौर पर दो वॉटर टेंडर, दो वॉटर बाउजर, एक क्विक रिस्पॉन्स गाड़ी और आग बुझाने वाली अन्य यूनिट भेजी गईं.

तीन को बचाया गया

इमारत के बेसमेंट से तीन लोगों को बचाया गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गलियां पतली होने के कारण दमकल गाड़ियों को वहां पहुंचने में समय लगा. तब तक स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे. जब उन्होंने लोगों को निकालने की कोशिश की तो कई लोगों की मौत हो चुकी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरी बिल्डिंग जलकर राख हो गई है. रेस्टोरेंट और होटल में ज्यादातर लोग पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए आए हुए थे, जिनमें कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल थे. अभी तक, आग लगने के कारण का पता नहीं चला है.

अपडेट जारी———

पटना में ‘खान सर’ कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ और पथराव, गार्ड घायल, सड़क पर उतरे स्टूडेंट्स

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles