Home News Tripti Dimri के एथनिक लुक्स ने जीता फैशन लवर्स का दिल

Tripti Dimri के एथनिक लुक्स ने जीता फैशन लवर्स का दिल

by Live India
Tripti Dimri के एथनिक लुक्स ने जीता फैशन लवर्स का दिल

Tripti Dimri Suit Look: बॉलीवुड की सबसे फैशन आइकन्स में से एक तृप्ति डिमरी के सूट लुक्स फैंस को खूब पसंद आते हैं. उनके हर लुक में ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट और मॉर्डन स्टाइल का ऐसा खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है, जो हर फैशन लवर्स को इंस्पायर करते हैं. ऐसे में अगर आप आने वाले वेडिंग सीजन, त्योहारों या फैमिली फंक्शन्स के लिए कुछ नया और स्टाइलिश पहनने की सोच रही हैं, तो तृप्ति के ये एथनिक लुक्स आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन बन सकते हैं.

शरारा सेट

तृप्ति का पाउडर ब्लू शरारा सेट बहुत फ्रेश और एलिगेंट लग रहा था. लाइट कलर पर बने खूबसूरत फ्लोरल मोटिफ्स उनके सूट को और खास बना रहे थे. एक्ट्रेस ने इस सूट को स्टेटमेंट ईयररिंग्स और चूड़ियों के साथ स्टाइल किया.

नियॉन येलो

अगर आप क्लासिक और बोल्ड फैशन का बैलेंस चाहती हैं, तो ये लुक आपको जरूर पसंद आएगा. आइवरी कलर का खूबसूरत शरारा सेट आपको फंक्शन में सबसे अलग दिखाएगा. आप भी गर्मियों के फंक्शन के लिए तृप्ति जैसा स्लीवलेस सूट पहनकर स्टाइलिश दिख सकती हैं.

जोधा स्टाइल Gold Rings का फिर बढ़ा क्रेज! खूब ट्रेंड में हैं ये 6 रॉयल और ट्रेडिशनल डिजाइन

रॉयल ब्लू सूट

कुछ कलर ऐसे होते हैं जो हमेशा अट्रैक्टिव लगते हैं और रॉयल ब्लू उनमें से एक है. तृप्ति का ये सिल्क सूट हर फंक्शन के लिए बेस्ट है. खूबसूरत नेकलाइन और सिल्वर वर्क वाला दुपट्टा इस सूट की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है.

ग्रीन शरारा सेट

ऑलिव ग्रीन कलर का ये शरारा सेट प्रिंट्स और एथनिक फैशन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है. बड़े फ्लोरल प्रिंट्स और मैचिंग दुपट्टा इसे और शानदार बना रहा है. लाइटवेट होने की वजह से इस तरह के सूट बहुत ही कंफर्टेबल भी रहते हैं.

ऑरेंज ऑर्गेंजा सूट

अगर आप किसी शादी या बड़े फंक्शन में सबका ध्यान अपनी तरफ खींचना चाहती हैं, तो तृप्ति डिमरी की तरह ऑर्गेंजा सूट पहन सकती हैं. वैसे भी काफी टाइम से ऑर्गेंजा ट्रेंड में है. आप भी तृप्ति की तरह सूट को लाइट जूलरी और मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं.

Summer Season में दिखना है सबसे स्टाइलिश? देखें इस सीजन के 5 फैशन ट्रेंड जो हर जगह छाए हुए हैं

Related Articles