Home मनोरंजन Kangana Ranaut की Bharat Bhagya Vidhata को वीकेंड का सपोर्ट

Kangana Ranaut की Bharat Bhagya Vidhata को वीकेंड का सपोर्ट

by Live India
Kangana Ranaut की Bharat Bhagya Vidhata को वीकेंड का सपोर्ट

9

Bharat Bhagya Vidhata collection: कंगना रनौत की नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है. फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले हैं. इसके बाद ऑडियन्स की दिलचस्पी भी फिल्म में बढ़ती हुई दिख रही है. हालांकि, कमाई के मामले में ये अभी कंगना की सबसे सक्सेसफुल फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाती नहीं दिख रही. हालांकि, रिलीज़ के तीसरे दिन ‘भारत भाग्य विधाता’ की कमाई में कुछ बढ़ोतरी जरूर देखी गई है.

टोटल कलेक्शन

‘भारत भाग्य विधाता’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को शानदार बढ़त दर्ज की. शनिवार की तुलना में इसकी कमाई में करीब 24 प्रतिशत का इजाफा हुआ. फिल्म ने एक दिन में 1.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही पहले वीकेंड में फिल्म की कुल नेट कमाई 4.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 5.09 करोड़ रुपये के पार हो चुका है.

कहां खड़ी है फिल्म?

‘भारत भाग्य विधाता’ की टक्कर इस टाइम दो पॉपुलर फिल्मों से है. एक तरफ इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ है, जिसने पहले तीन दिनों में 5.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दूसरी तरफ मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ है जिसका कलेक्शन 3.45 करोड़ रुपये हो चुका है. यानी कंगना की फिल्म फिलहाल कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर है. ‘मैं वापस आऊंगा’ से पीछे होने के बावजूद ‘भारत भाग्य विधाता’ ने ‘गवर्नर’ को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है.

हरियाणा में टैक्स फ्री हुई कंगना की ‘भारत भाग्य विधाता’, CM सैनी बोले- साहस, करुणा और कर्तव्य की दमदार कहानी

‘इमरजेंसी’ से पीछे, ‘तेजस’ से आगे

अगर कंगना रनौत की पिछली फिल्मों को देखा जाए तो, ‘इमरजेंसी’ ने तीसरे दिन 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे. पहले वीकेंड में फिल्म का नेट कल्केशन 10.35 करोड़ रुपये रहा था. इस लिहाज से ‘भारत भाग्य विधाता’ अभी काफी पीछे है. हालांकि, ये फिल्म ‘तेजस’ से अच्छा परफॉर्म कर रही है. साल 2023 में रिलीज हुई ‘तेजस’ ने तीसरे दिन सिर्फ 1.20 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 3.75 करोड़ रुपये तक पहुंचा था.

टैक्स-फ्री का फायदा

‘भारत भाग्य विधाता’ को हरियाणा सरकार ने टैक्स-फ्री अनाउंस कर दिया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ऐसी इंस्पायरिंग फिल्मों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहिए. कंगना रनौत ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे फिल्म हरियाणा की ज्यादा से ज्यादा ऑडियन्स तक पहुंच पाएगी.

ऑक्यूपेंसी में सुधार

रविवार को फिल्म की थिएटर ऑक्यूपेंसी में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली. शनिवार को कुल ऑक्यूपेंसी 22.03 प्रतिशत थी. वहीं, रविवार को ये बढ़कर 28.44 प्रतिशत हो गई. दोपहर और शाम के शो में ऑडियन्स की संख्या सबसे ज्यादा रही. वहीं, फिल्म की कहानी 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान नर्सों की बहादुरी पर बेस्ड है. फिल्म में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, आशा शेलार और प्रिया अरुण बेर्डे भी नजर आ रही हैं. 12 जून, 2026 को रिलीज हुई ये फिल्म अब आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अपना असली टेस्ट देने वाली है.

2026 की 5 सबसे धमाकेदार Action Thriller फिल्में, जिन्हें मिस करना होगी बड़ी गलती

Related Articles