16
खूबसूरत पायल:भारतीय महिलाओं के श्रृंगार में पायल की अलग ही जगह है. पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ पायल की छन-छन हर कदम को खास बना देती है. आजकल मार्केट में ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न डिज़ाइन तक की पायलें खूब बिक रही हैं. वैसे भी पायल ऐसा गहना है, जिसे हर उम्र की लड़कियां पहनना पसंद करती हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने लुक में कुछ नया एड करना चाहती हैं, तो इन 5 खूबसूरत पायल डिज़ाइन्स पर एक नजर जरूर डालें.
ऑक्सीडाइज्ड पायल
ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर पायल इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में है. ये मॉर्डन और वेस्टर्न दोनों आउटफिट्स के साथ शानदार लगती है. कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर ऑफिस गोइंग महिलाओं तक, हर किसी को इस तरह की पायल पसंद आती हैं.
पर्ल पायल
छोटे-छोटे मोतियों से सजी पायल बहुत क्लासी और रॉयल लुक देती है. शादी, पार्टी या किसी खास मौके पर ये आपके पैरों की खूबसूरती को और बढ़ा सकती है. अगर आपने अब तक पर्ल पायल ट्राई नहीं की, तो इसे अपने कलेक्शन में जगह जरूर दें.
दुल्हनों के लिए 5 स्मार्ट Jewellery Styling Rules, जो आपके ब्राइडल लुक को बनाएंगे सेलिब्रिटीज जैसा परफेक्ट
घुंघरू डिजाइन
ट्रेडिशनल इंडियन लुक पसंद करने वाली लड़कियों के लिए घुंघरू वाली पायल हमेशा से खास रही है. इसकी आवाज हर कदम को अट्रैक्टिव बना देती है. फैमिली फंक्शन और त्योहारों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन हैं.
चेन पायल
जिन लड़कियों को लाइट और स्टाइलिश लुक पसंद है, उनके लिए मिनिमल चेन पायल परफेक्ट है. ये पायल देखने में सिंपल मगर खूबसूरती लगती हैं. डेली वियर के लिए एकदम परफेक्ट रहती हैं.
कुंदन और स्टोन वर्क
अगर आप किसी शादी या बड़े फंक्शन में रॉयल और अलग दिखना चाहती हैं, तो कुंदन और स्टोन वर्क वाली पायल सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. इस तरह की पायल ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ बहुत खूबसूरत दिखती हैं.
Banarasi Saree के साथ सही ब्लाउज, जूलरी और ड्रेपिंग से पाएं रॉयल लुक; हर फंक्शन में दिखेंगी परफेक्ट
