4
ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की थी. इन दोनों नेताओं ने जी7 समिट से इतर द्विपक्षीय बैठक और मुलाकात भी की थी. इस बैठक का उद्देश्य पिछले एक साल से भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों में आए खटास को दूर करना था. खासकर के व्यापार के मामले में दोनों देशों के रिश्ते को और भी मजबूत करना था. इस दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी की काफी तारीफ की थी.
अब एक बार फिर से अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की है. जी हां, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें एक महान नेता और मजबूत व्यक्ति बताया, जो 12 साल से ज्यादा समय से सत्ता में हैं. ट्रंप ने यह भी कहा कि पीएम मोदी बहुत ही सख्त मिजाज वाले इंसान है.
मुझे लगता है मोदी बहुत अच्छे हैं- डोनाल्ड ट्रंप
न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सियोस के साथ एक इंटरव्यू में, ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और मोदी को सत्ता और प्रभाव के मामले में और उस प्रभाव को अमल में लाने की क्षमता के मामले में दो सबसे महान नेता बताया जिन्हें वह सबसे ज्यादा पसंद करते हैं.
ट्रंप ने सत्ता, प्रभाव और रिजल्ट देने की क्षमता के आधार पर अपने पसंदीदा दो महानतम नेताओं के बारे में पूछे जाने पर जवाब दिया, “मुझे लगता है मोदी बहुत अच्छे हैं. जी हां, उन्होंने कुछ बहुत अच्छे आंकड़े घोषित किए हैं. वे युद्धों से दूर रहते हैं, जो समझदारी भरा कदम है. उनके देश में 1.5 अरब लोग हैं. वास्तव में भारत सबसे बड़ा देश है और मोदी एक महान नेता हैं.”
असल में मोदी बहुत सख्त मिजाज के हैं- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ बहुत व्यापार करता है, जो पहले हमें धोखा देता था. उन्होंने कहा, “हम उनके साथ बहुत व्यापार करते हैं, लेकिन अब हम ईमानदारी से व्यापार करते हैं. वे पहले हमें बुरी तरह लूटते थे. मैं इसके लिए उन्हें दोष नहीं देता. आप जानते हैं, हमारे पास ऐसे मूर्ख राजनेता थे जिन्होंने ऐसा होने दिया. लेकिन अब हम उनके साथ बहुत व्यापार करते हैं.”
ट्रंप ने कहा, “वे इससे ज्यादा खुश नहीं हैं क्योंकि पहले उनका प्रदर्शन काफी बेहतर था. इसलिए मोदी बहुत अच्छे हैं.” ट्रंप ने कहा, “मोदी बिल्कुल अलग तरह के इंसान हैं. उनका बहुत सम्मान किया जाता है. मैं जानता हूं कि असल में मोदी बहुत सख्त मिजाज के हैं. मैं आपको बताऊं, मैं उन्हें और बेहतर ढंग से जान पाया.”
“भारत पर हमला हुआ, तो US करेगा रक्षा”, G7 समिट में पीएम मोदी से बोले ट्रंप, नाविकों की मौत पर कही ये बात
समाचार स्रोत: पीटीआई
