Home Latest News & Updates कैंसर के खिलाफ छिड़ी नई जंग

कैंसर के खिलाफ छिड़ी नई जंग

by Live India
against cancer launched Khattar flags off screening van

4

हरियाणा समाचार: करनाल के कल्पना चावला राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 6 अत्याधुनिक कैंसर जांच एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इन मोबाइल जांच वैन का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की मुफ्त कैंसर स्क्रीनिंग करना है, ताकि बीमारी का शुरुआती चरण में ही पता लग सके और समय रहते उपचार शुरू किया जा सके.

फर्स्ट स्टेज में जान बचाने के ज्यादा चांस होते हैं

यह वैन गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा इन विशेष कैंसर जांच वैन में आधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाए गए हैं, जिनकी मदद से स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और ओरल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक जांच की जाएगी. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि कैंसर की शुरुआती अवस्था में पहचान होने पर उपचार की सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है. यही सोच लेकर यह अभियान करनाल लोकसभा क्षेत्र के गांवों और कस्बों तक पहुंचाया जा रहा है.

घर नजदीक करा सकेंगे आम लोग जांच

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कैंसर जैसी घातक बीमारी का समय पर पता चल जाए तो उसका सफल इलाज संभव है. उन्होंने कहा कि इन मोबाइल जांच वैन के माध्यम से लोगों को घर के नजदीक ही जांच सुविधा मिलेगी और बीमारी के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी. उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं. ‘मेक इन इंडिया’ विजन को मिल रही नई दिशा राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ विजन के अनुरूप तैयार किया गया है. आधुनिक तकनीक से लैस इन वैन का निर्माण देश में ही किया गया है और इन्हें स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मैदान में उतारा गया है.

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शुरू हुआ था कार्यक्रम

खट्टर ने कहा कि यह पहल पिछले वर्ष प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शुरू किए गए अभियान का विस्तार है, जो अब करनाल तक पहुंच चुका है. महिलाओं के लिए साबित होगी वरदान. कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि देश में आने वाले कैंसर मामलों में बड़ी संख्या स्तन कैंसर की होती है. कई बार जागरूकता और संसाधनों की कमी के कारण मरीज समय पर जांच नहीं करा पाते, जिससे बीमारी गंभीर रूप ले लेती है. उन्होंने कहा कि यदि शुरुआती चरण में कैंसर की पहचान हो जाए तो मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी सकता है. यही कारण है कि ये वैन गली-गली और गांव-गांव जाकर जांच और जागरूकता दोनों का काम करेंगी.

सभी राजनीतिक दल करें लोगों से संवाद

पंजाब की राजनीति पर भी बोले मनोहर लाल कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक मुद्दों पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सभी राजनीतिक दल जनता के बीच जाकर संवाद करते हैं और अपने विचार रखते हैं. अंतिम फैसला जनता के हाथ में होता है कि वह किसे स्वीकार करती है. उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता पंजाब में लगातार सक्रिय हैं और उन्हें विश्वास है कि पश्चिम बंगाल के बाद पंजाब में भी भारतीय जनता पार्टी अपना मजबूत जनाधार स्थापित करेगी. जनस्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल स्वास्थ्य सुविधाओं को गांवों तक पहुंचाने की दिशा में यह पहल न केवल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाएगी, बल्कि हजारों लोगों को समय पर जांच और उपचार का अवसर भी उपलब्ध कराएगी। करनाल से शुरू हुई यह मुहिम आने वाले समय में अनेक परिवारों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकती है.

Related Articles