Home Latest News & Updates UP News :UP में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा

UP News :UP में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा

by Live India
One dead four injured tazia touches power line Muharram Etah

यूपी समाचार: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया. एक ताजिया असंतुलित होकर झुक गया और हाई-टेंशन बिजली लाइन से टकरा गया. इस दौरान एक 19 साल के युवक की मौत हो गई और अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है. वहीं, जब ताजिया करंट की चपेट में आया तो आसपास हड़कंप मच गई और लोगों इधर-उधर भागने लगे.

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

पुलिस के अनुसार, यह घटना अलीगंज थाना क्षेत्र में पुरानी तहसील के पास हुई, जब ताजिया अचानक झुककर ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन बिजली लाइन को छू गई. साथ ही घायलों को अलीगंज के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मेवाती मोहल्ले के रहने वाले शाकिर खान के बेटे सैफ (19) को मृत घोषित कर दिया. घायलों की पहचान साहिल (18), अली हसन (18), आमिर (22) और खुर्शीद (30) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है. इसके अलावा जुलूस में शामिल अन्य लोगों को भी बिजली का हल्का झटका लगा है और वह लोग घबराए हुए हैं.

मोदी कैबिनेट विस्तार: पंजाब से किसे मिलेगा मौका? चर्चा में राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और तरुण चुग के नाम

ताजिया 15 से 18 फीट ऊंचा था

बिजली विभाग के सब-डिविजनल ऑफिसर अतुल कुमार के अनुसार, ताजिया करीब 15 से 18 फीट ऊंचा था और उस दौरान जुलूस एक संकरे रास्ते से गुजर रहा था. घायलों के परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि जुलूस के रास्ते में हाई-टेंशन लाइन होने के बारे में प्रशासन और बिजली विभाग को पहली ही जानकारी दे दी गई थी. इसके बाद भी किसी भी तरह के सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए. एडिशनल सुपरिटेंडेट ऑफ श्वेताभ पांडे ने बताया कि जुलूस के दौरान ताजिया झुक गया और हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया. कई लोगों को बिजली का झटका लगा.

अधिकारी ने आगे कहा कि पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया और इस दौरान एक युवक को मृत भी घोषित कर दिया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हालांकि, अन्य घायलों की स्थिति को सामान्य बताया गया है और अब इस मामले में जांच की जा रही है. जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा उसको कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही गई है.

मुहर्रम पर भोपाल में निकले मातमी जुलूस, सदाओं से गूंजा शहर; ईरान जंग के लहराए पोस्टर

Related Articles