Home News 2026 की बेस्ट Web Series! इन 7 में से कितनी देखीं हैं आपने?

2026 की बेस्ट Web Series! इन 7 में से कितनी देखीं हैं आपने?

by Live India
2026 की बेस्ट Web Series! इन 7 में से कितनी देखीं हैं आपने?

2026 की सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज: अगर आपको लगता है कि साल 2026 सिर्फ फिल्मों के नाम रहा है, तो ज़रा रुकिए. ओटीटी की दुनिया ने भी इस साल ऐसा धमाका किया है कि ऑडियन्स के लिए स्क्रीन से नजरें हटाना मुश्किल हो गया. सुपरहीरो की जबरदस्त लड़ाई, सस्पेंस से भरे क्राइम ड्रामा, इमोशनल फ्रेंडशिप, इंस्पायरिंग बिजनेस स्टोरी और फैंटेसी एडवेंचर, इस साल हर जॉनर ने लोगों को भरपूर मनोरंजन दिया है. 2026 के पहले 6 महीनों में कई ऐसी वेब सीरीज़ आईं, जो रिलीज़ होते ही बिंज-वॉचर्स की पहली पसंद बन गईं. ऐसे में अगर आपने अभी तक ये सीरीज़ नहीं देखीं, तो समझिए कि आपने साल की सबसे बड़ी ओटीटी पार्टी मिस कर दी.

मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी

अगर आपको रियल स्टोरीज पसंद हैं, तो ये सीरीज़ आपके लिए किसी इंस्पायरिंग फिल्म से कम नहीं है. भारत के फेमस वॉच ब्रांड टाइटन की शुरुआत कैसे हुई और कैसे विदेशी कंपनियों के बीच एक इंडियन ब्रांड ने अपनी पहचान बनाई, यही इसकी कहानी है. इसमें जिम सर्भ ने ज़ेरक्सेस देसाई का कैरेक्टर बड़े शानदार तरीके से निभाया है. वहीं, नसीरुद्दीन शाह जेआरडी टाटा के रोल में लोगों को इम्प्रेस किया. ये सिर्फ एक बिजनेस स्टोरी नहीं, बल्कि भारतीय सपनों की कहानी है. आप इसे कभी भी अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

द बॉयज़ 5

सुपरहीरो अगर विलेन बन जाएं, तो क्या होगा? यही सवाल ‘द बॉयज़’ को बाकी सुपरहीरो सीरीज़ से अलग बनाता है. इसका 5वां और आखिरी सीज़न जबरदस्त एक्शन, चौंकाने वाले ट्विस्ट और होमलैंडर के खतरनाक अवतार के साथ ऑडियन्स को बांधे रखता है. एंटनी स्टार की एक्टिंग इस सीज़न की सबसे बड़ी ताकत है. आप इस शो को भी प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

द पिट सीज़न 2

मेडिकल ड्रामा पसंद करने वालों के लिए ‘द पिट’ का दूसरा सीज़न किसी इमोशनल रोलर-कोस्टर से कम नहीं है. हॉस्पिटल की भागदौड़, मरीजों की लाइफ और डॉक्टर्स का स्ट्रगल इस सीरीज़ को काफी रियल बनाते हैं. ये शो जियोहॉस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है.

The Family Man 4 में खुलेगा हर राज! जानें, श्रीकांत तिवारी की वापसी; कहानी और स्टारकास्ट से लेकर सबकुछ

कोहरा सीज़न 2

पहले सीज़न की सक्सेस के बाद नेटफ्लिक्स की ‘कोहरा’ एक नए सक्सपेंस के साथ लौट आई है. पंजाब में छिपे राज, रिश्तों की उलझन और सस्पेंस से भरी इन्वेस्टिगेशन ऑडियन्स से हर एपिसोड में नई पहेली कहती है. मोना सिंह, बरुण सोबती और रणविजय सिंहा ने अपनी एक्टिंग से कहानी को और दमदार बनाया है.

वन पीस सीज़न 2

ये लाइव एक्शन सीरीज़ दूसरे सीज़न में और भी बड़े थ्रिल और सस्पेंस के साथ नेटफ्लिक्स पर लौट चुकी है. मंकी डी. लफी और उसकी टीम इस बार नए दुश्मनों और खतरनाक चैलेंजेस का सामना करती है. शानदार विजुअल्स और एडवेंचर वाली इस सीरीज को आप अपनी पूरी फैमिली के साथ देख सकते हैं.

एस्पिरेंट्स सीज़न 3

साल 2026 की बेहतरीन वेब सीरीज की लिस्ट में ‘एस्पिरेंट्स 3’ का नाम भी शामिल है. तीसरा सीज़न यूपीएससी की तैयारी कर रहे यंगस्टर्स के सपनों, दोस्ती, स्ट्रगल और मेंटल प्रेशर को बहुत ईमानदारी से दिखात है. नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार और अभिलाष थपलियाल की एक्टिंग इस सीरीज़ की जान है.

ए नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के फैंस के लिए ये साल किसी गिफ्ट से कम नहीं रहा. ये नई प्रीक्वल सीरीज़ वेस्टरोस की दुनिया में 90 साल पहले की कहानी दिखाती है. तलवारों की लड़ाई, पॉलिटिक्स राजनीति और भरपूर थ्रिल वाली ये सीरीज़ फैंटेसी लवर्स के लिए शानदार एक्सपीरियंस होगा.

Box Office पर 2026 का क्लाइमेक्स! ‘धुरंधर 2’ ने मचाया तूफान और ‘मैं वापस आऊंगा’ ने जीत लिया दिल

Related Articles