7
चीन समाचार: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सेना को भ्रष्टाचार और आधुनिक बनाने की कसम खाई है. इसी कड़ी में चीन की सेना ने दो नए जनरलों के नामों का ऐलान किया है. यह कदम लंबे समय से चल रहे भ्रष्टाचारी-विरोधी अभियान के तहत नेताओं को हटाए जाने के बाद सेना के शीर्ष स्तर पर होने वाले पुनर्गठन की शुरुआत है. साथ ही इस बदलाव को सेना पर चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के वर्चस्व और उसके नेता शी जिनपिंग के प्रति वफादारी सुनिश्चित करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.
वांग गैंग को मिला प्रमोशन
सेना के प्रमुख शी जिनपिंग ने शुक्रवार को एक समारोह में झांग शुगुआंग और वायु सेना कमांडर वांग गैंग को जनरल के पद पर पदोन्नत करने के आदेश सौंपे. झांग को सेना की सर्वोच्च संस्था, सेंट्रल मिलिट्री कमीशन में भ्रष्टाचार की जांच करने वाले विभाग का प्रमुख नियुक्त किया गया. प्रमोशन से वे सात सदस्यों वाले कमीशन में खाली जगह भरने की लाइन में लग सकते हैं, जिसे भ्रष्टाचार की जांच के कारण घटाकर दो कर दिया गया था.
UP चुनाव 2027: लखनऊ पहुंचे नितिन नबीन, संगठन और चुनावी रणनीतियों पर होगी बड़ी चर्चा
दो पुराने वाइस चेयर को हटाया गया
इस समय कमीशन के चेयरमैन शी हैं. साथ ही इसके दूसरे सबसे बड़े सदस्य वाइस चेयर झांग शेंगमिन हैं. मिलिट्री के टॉप जनरल समेत दो पुराने वाइस चेयर को हटा दिया गया है. अगले साल पतझड़ में मौजूदा कमीशन के पांच साल के टर्म के खत्म होने पर एक नए कमीशन की घोषणा होने की उम्मीद है.
पार्टी के पूर्ण नेतृत्व को बनाए रखना होगा
वहीं, इससे पहले चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा था कि चीनी सेना के आधुनिकीकरण की गति को तेज करना है तो ‘पार्टी के पूर्ण नेतृत्व’ को बनाए रखना होगा. इसके अलावा शी जिनपिंग ने कम्युनिस्ट पार्टी के भीतर भ्रष्टाचार को खत्म करने के अपने संकल्प को भी दोहराया और इसको एक लंबी चुनौती भी बताया. उन्होंने यह भी कह दिया कि सीसीपी को भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘लंबी और व्यापक’ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहना होगा.
‘हम यहां रुकने वाले नहीं हैं…’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पचपदरा रिफाइनरी का किया उद्घाटन
समाचार स्रोत: पीटीआई
