7
खामेनेई का अंतिम संस्कार: ईरान में इस समय दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार किया जा रहा है, जिसके लिए भव्य आयोजन किया गया है. दुनियाभर के प्रतिनिधि खामेनेई को श्रद्धांजलि देने तेहरान पहुंच रहे हैं. हर दिन लाखों की भीड़ खामेनेई की अंतिम यात्रा शामिल हो रही है. इस बीच मातम मनाते लोग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप की मौत की दुआ कर रहे हैं. एक कलाकार ने रविवार को राजधानी तेहरान में लाखों लोगों की भीड़ के सामने डोनाल्ड ट्रंप की मौत की मांग की.
इजरायल और अमेरिका के प्रति लोगों का गुस्सा
रविवार को अंतिम संस्कार में पिछले दिन के मुकाबले कहीं ज़्यादा भीड़ इकट्ठा हुई. काले कपड़े पहने शोक मनाने वाले लोग खामेनेई के सम्मान में बैनर और झंडे लेकर आए और ट्रंप की हत्या की भी मांग की. कवि मोहम्मद रसूली ने “अमेरिका की मौत!” और “इजरायल की मौत!” के नारे लगाए. भीड़ से बात करते हुए, रसूली ने ट्रंप का जिक्र करते हुए पूछा “दुनिया का सबसे कमीना आदमी अभी भी जिंदा क्यों है?” इस पर लोगों ने जोरदार तालियां बजाई.
पूरा ईरान हुआ भावुक
ईरान में पूरा जुलूस 4 जुलाई से 9 जुलाई तक चलेगा, जिसमें अंतिम संस्कार का जुलूस तेहरान और कोम शहर से गुजरेगा. 9 जुलाई को मशहद में खामेनेई का दफ्नाया जाएगा. ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद गालिबफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची अंतिम संस्कार के दौरान रो पड़े, यह पल तेहरान में सरकारी समारोह में कैमरे में कैद हो गया.
खामेनेई के अंतिम संस्कार में पूरा ईरान भावुक है. आठ दिन तक चलने वाले अंतिम संस्कार के जुलूस में 15 से 20 मिलियन लोगों के शामिल होने का अनुमान है. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने शुक्रवार को कहा, 12 देशों के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री समेत कम से कम आठ सरकार के प्रमुख और संसद के स्पीकर इसमें हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा कि करीब 100 देशों के नागरिक समूह और जाने-माने लोग भी इसमें हिस्सा लेंगे.
ईरान-अमेरिका की डील कैंसिल
खामेनेई ने ईरान पर दशकों तक राज किया. 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमलों में उनकी मौत हो गई, जिसके बाद भीषण युद्ध शुरु हुआ. युद्ध के बढ़ने के कारण अंतिम संस्कार में देरी हुई बता दें, दोनों देशों के बातचीत शांति समझौते को लेकर डील होने ही वाली थी, कि हमले फिर शुरु हो गए. लेबनान और गाजा में जारी संघर्ष के कारण ईरान ने डील के आखिरी चरण में आकर इसे कैंसिल कर दिया. अब ईरान में खामेनेई का अंतिम संस्कार किया जा रहा है और तब तक के लिए बातचीत रोक दी गई है.
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल हुए पवित्रा मार्गेरिटा और गवर्नर सैयद अता हसनैन
समाचार स्रोत: पीटीआई
