Home मनोरंजन Kangana Ranaut की Queen 2 पर 250 करोड़ का कानूनी संकट!

Kangana Ranaut की Queen 2 पर 250 करोड़ का कानूनी संकट!

by Live India
Kangana Ranaut की Queen 2 पर 250 करोड़ का कानूनी संकट!

11

कंगना रनौत क्वीन 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की सुपरहिट फिल्म ‘क्वीन’ का नाम एक बार फिर लाइमलाइट में है. हालांकि, इस बार वजह नई फिल्म नहीं बल्कि उस पर शुरू हुई लीगल कंट्रोवर्सी है. कंगना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म ‘क्वीन 2’ की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी थी. इसके कुछ ही दिनों बाद फिल्म पर 250 करोड़ रुपये का मुकदमा दर्ज हो गया है. अब ये मामला सीधे बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच चुका है.

50-50 राइट्स

दरअसल, साल 2014 में रिलीज हुई ‘क्वीन’ को बनाने वाले फैंटम स्टूडियोज ने आरोप लगाया है कि उनकी परमिशन के बिना ‘क्वीन 2’ बनाई जा रही है. स्टूडियो का दावा है कि फिल्म के सीक्वल से जुड़े राइट्स को लेकर पहले से एक कानूनी समझौता मौजूद है, जिसे फॉलो नहीं किया गया. फैंटम स्टूडियोज ने अपनी याचिका में कहा है कि जब ‘क्वीन’ बनाई गई थी, तब उनके और जियोस्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच ये तय हुआ था कि फ्यूचर में यदि इस फिल्म का सीक्वल, प्रीक्वल या किसी भी तरह का नया वर्जन बनाया जाता है तो उसके राइट्स दोनों पक्षों के पास बराबर यानी 50-50 प्रतिशत होंगे.

नहीं ली परमिशन

स्टूडियो का कहना है कि उन्होंने कभी भी ‘क्वीन 2’ बनाने की परमिशन नहीं दी. इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया कि पिछले साल मई से वो लगातार जियोस्टार से इस मुद्दे पर कॉन्टेक्ट कर रहे हैं, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला. अब उन्होंने अदालत से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने और 250 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है. दूसरी तरफ, जियोस्टार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. कंपनी का कहना है कि आने वाली फिल्म ‘क्वीन 2’ असल में पहली फिल्म का सीक्वल नहीं है. उनके मुताबिक ये पूरी तरह नई कहानी पर बेस्ड फिल्म है, जिसका ‘क्वीन’ की कहानी या कैरेक्टर्स से कोई लेना-देना नहीं है.

OTT पर इस हफ्ते होगा फुल धमाका! सनी देओल के कोर्टरूम से राम चरण की कबड्डी तक, 6 फिल्में और सीरीज करेंगी फुल एंटरटेन

जियोस्टार का बयान

जियोस्टार ने अपने बयान में ये भी कहा कि ‘क्वीन’ इंग्लिश भाषा का एक नॉर्मल शब्द है. किसी एक कंपनी का इस शब्द पर विशेष अधिकार नहीं हो सकता. इसलिए सिर्फ नाम के बेस पर किसी फिल्म को सीक्वल नहीं माना जा सकता. अब इस मामले में अंतिम फैसला अदालत को करना है. अगर कोर्ट फैंटम स्टूडियोज की दलीलों को सही मानता है तो फिल्म की रिलीज पर असर पड़ सकता है. वहीं, अगर जियोस्टार का पक्ष मजबूत साबित होता है तो फिल्म आगे बढ़ सकती है.

क्वीन का कमाल

बात करें ‘क्वीन’ की तो ये फिल्म साल 2014 की सबसे हिट फिल्मों में से एक रही थी. विकास बहल के डायरेक्शन और अन्विता दत्त की लिखी कहानी ने ऑडियन्स का दिल जीत लिया था. फिल्म में कंगना रनौत के साथ राजकुमार राव और लिसा हेडन भी थे. इसी फिल्म ने कंगना को बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में खड़ा किया. करीब 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 95 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके अलावा फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म और कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. फिलहाल ‘क्वीन 2’ की स्टारकास्ट और रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.

समाचार स्रोत: पीटीआई

Diljit Dosanjh की फिल्म Satluj हटाने पर मचा बवाल, कंट्रोवर्सी के बाद अब सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Related Articles