Home News अमेरिका ने ईरान पर हमले किए खत्म

अमेरिका ने ईरान पर हमले किए खत्म

by Live India
अमेरिका ने ईरान पर हमले किए खत्म

अमेरिका ने ईरान पर हमले ख़त्म किये: बीते दो दिनों में ईरान पर अमेरिका ने हमले का दो दौर शुरू किया. इस दौरान उसने तेहरान में करीब 90 ठिकानों को निशाने पर लिया और हवाई हमले किया. इस हमले में ईरान के पोर्ट, तेल ठिकाने, ड्रोन व मिसाइल साइट को नुकसान पहुंचने खबर है. अब अमेरिका ने इस हमले को रोकने का बड़ा ऐलान किया है. जी हां, अमेरिकी सेना ने बताया है कि उसने ईरान के खिलाफ अपने हालिया हमले को अब समाप्त कर दिया है.

मालूम हो कि बीते दिनों स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के करीब 80 ठिकानों पर हमला किया था. उसके बाद ईरान ने पलटवार करते हुए अमेरिकी सैन्य बेस वाले देश बहरीन और कतर पर अटैक किया था. इसके बाद पश्चिम एशिया में युद्ध के एक और दौर की शुरुआत हो गई. आग गुरुवार को एक बार फिर से अमेरिका ने ईरान पर एक और हमला किया था. अब अमेरिका ने ईरान पर हमले को समाप्त करने की जानकारी दी है.

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना ने गुरुवार को कहा कि उसने ईरान को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों का लेटेस्ट दौर को समाप्त कर दिया है. इस हमले में लगभग 90 ठिकानों को निशाना बनाया गया था.

यह बयान अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने दिया है. इसने हवाई अड्डे के रनवे और मिसाइल लॉन्चरों को निशाना बनाकर किए गए हमलों के ब्लैक एंड व्हाइट फुटेज जारी किए. इसमें आगे कहा गया है, “अमेरिकी सेनाएं सतर्क, घातक और कमांडर इन चीफ द्वारा निर्देशित अभियानों को अंजाम देने के लिए तैयार हैं.”

बहरीन और कुवैत पर हमला

अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमलों के जवाब में ईरान ने भी जवाबी हमले शुरू किए थे. इसने बुधवार को बहरीन और कुवैत दोनों को निशाना बनाया था. तेहरान के हमले की आशंका को देखते हुए बहरीन ने पहले ही बुधवार सुबह में मिसाइल अलर्ट सायरन बजा दिया था. बहरीन ने लोगों से फारस की खाड़ी में सऊदी अरब के तट से दूर स्थित द्वीप राज्य में शरण लेने का आग्रह किया था.

ईरान ने अमेरिकी हमले पर क्या कहा था?

बुधवार को अमेरिका के द्वारा ईरान पर हमला शुरू करने के बाद ईरानी सरकारी मीडिया ने केशम और बंदर अब्बास में विस्फोटों की आवाजें सुनने की सूचना दी थी. ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने भी X पर एक पोस्ट में कहा था कि अमेरिका द्वारा किए गए नए हमले उस समझौते का उल्लंघन हैं.

अमेरिका ने ईरान पर किया एक और हमला, कुवैत, बहरीन व कतर में बजे मिसाइल अलर्ट सायरन

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles