Home मनोरंजन Alia Bhatt और Sharvari की फिल्म Alpha ने बनाए रखा दम

Alia Bhatt और Sharvari की फिल्म Alpha ने बनाए रखा दम

by Live India
Alia Bhatt और Sharvari की फिल्म Alpha ने बनाए रखा दम

18

अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर एक्शन-थ्रिलर ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है. हालांकि, फिल्म की कमाई में रोज़ उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. लेकिन इसके बावजूद ये धीरे-धीरे 75 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड क्लब की तरफ बढ़ रही है. रिलीज़ के 6 दिन बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में ऑडियन्स को खींचने में सक्सेसफुल रही है. ऐसे में अब सबकी नज़रे ‘अल्फा’ के दूसरे वीकेंड पर टिकी हैं.

बुधवार की कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार यानी छठे दिन ‘अल्फा’ ने भारत में लगभग 2.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. देशभर में फिल्म ने 7,321 शोज़ के जरिए लगभग 3.36 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 44.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. वहीं, डोमेस्टिक ग्रॉस कलेक्शन 53.59 करोड़ रुपये हो चुका है. विदेशों में भी फिल्म की कमाई जारी है. छठे दिन फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये का ओवरसीज कलेक्शन किया, जिससे इसका विदेशी बिजनेस बढ़कर 21.3 करोड़ रुपये हो गया. इस तरह ‘अल्फा’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 74.89 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अब ये 75 करोड़ क्लब में शामिल होने से सिर्फ कुछ कदम दूर है.

धमाकेदार एंट्री, फीकी कहानी! Pritam and Pedro है OTT की नई ब्लॉकबस्टर या फिर मिस हो गया निशाना?

फिल्म की शुरुआत

पहले शुक्रवार को 9.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग के बाद शनिवार को ‘अल्फा’ की कमाई बढ़कर 11.50 करोड़ रुपये हो गई. रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 13.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. हालांकि, वीकेंड खत्म होते ही फिल्म की स्पीड स्लो पड़ गई. सोमवार को कलेक्शन गिरकर 3.85 करोड़ रुपये रह गया. इसके बाद मंगलवार को फिल्म ने थोड़ी वापसी करते हुए 4.25 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन ये बढ़त ज्यादा देर टिक नहीं सकी. बुधवार को एक बार फिर कमाई घटकर 2.85 करोड़ रुपये पर आ गई. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ‘अल्फा’ दूसरे वीकेंड में शानदार वापसी कर पाएगी. अगर शनिवार और रविवार को ऑडियन्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला, तो फिल्म आसानी से 100 करोड़ रुपये की तरफ कदम बढ़ा सकती है.

फीमेल स्पाई यूनिवर्स

फिल्म का डायरेक्शन शिव रवैल ने किया है. इसकी कहानी उदय चोपड़ा ने लिखी है. ये फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है. इसमें आलिया भट्ट और शरवरी पहली बार दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं. फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर और दिया मिर्जा भी हैं. वहीं ऋतिक रोशन का स्पेशल कैमियो ऑडियन्स के लिए बड़ा सरप्राइज रहा. आने वाले दिनों में ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार फिर से पकड़ पाती है या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा.

IFFM 2026 Awards में ‘सितारे ज़मीन पर’, ‘कांतारा: चैप्टर 1’ और ‘कोहरा 2’ का जलवा, रेस में ये स्टार्स भी शामिल

Related Articles