Home News West Bengal :ममता बनर्जी को लगा फिर बड़ा झटका!

West Bengal :ममता बनर्जी को लगा फिर बड़ा झटका!

by Live India
West Bengal :ममता बनर्जी को लगा फिर बड़ा झटका!

पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस (TMC) को गुरुवार को भारी झटका लगा है. टीएमसी के तीन पूर्व राज्यसभा सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है. बीजेपी में शामिल होने वालों में सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु शेखर रॉय शामिल हैं. वरिष्ठ नेता और राज्य बीजेपी के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने तीनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता ज्वाइन करवाई और इसकी आधिकारिक घोषणा की. इसी बीच राष्ट्रीय पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि अपवाद ही नियम को साबित करता है और बदलते समय के साथ हर कोई ढल जाता है.

जानें क्या बोले समिक भट्टाचार्य

टीएमसी के तीन नेताओं को बीजेपी ज्वाइन करने के बाद राज्य बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 34 सालों तक वामपंथियों का शासन रहा. इसके बाद तृणमूल कांग्रेस सत्ता में आ गई. खास बात यह है कि इतने लंबे समय तक इन सरकारों ने संघीय ढांचे को पूरी तरह नकार दिया और उसे सीधी चुनौती देने का काम किया. केंद्र सरकार के साथ सहयोग करने की जगह इन्होंने टकराव की स्थिति को बनाया रखा. यही वजह थी कि राज्य में विकास की योजनाएं पूरी तरह ठप पड़ गईं. अब ऐसे माहौल को देखते हुए टीएमसी के पूर्व सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर ली है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है.

JPSC रिजल्ट पर सियासी संग्राम, BJP ने CBI जांच की उठाई मांग; कांग्रेस ने किया पलटवार

राज्य की बदल जाएगी सूरत

उन्होंने आगे कहा कि हमारे लिए यह खुशी बात है कि इन तीन बड़े नेताओं ने बीजेपी को ज्वाइन कर लिया है. मैं पार्टी के कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, राज्य कैबिनेट और पूरे संगठन की तरफ इनका स्वागत करता हूं. वहीं, पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि डबल इंजन वाली सरकारों में अच्छा काम हुआ है और उसे नकारा नहीं जा सकता है. मैं पश्चिम बंगाल की जनता से कहना चाहती हूं कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और प्रधानमंत्री मोदी को राज्य में विकास के लिए दो साल दे दीजिए. आप लोगों देखेंगे की जिस तरह से त्रिपुरा की तस्वीर बदली हैं, उसी तरह पश्चिम बंगाल की भी सूरत बदल जाएगी.

घोषणापत्र में दिए मुद्दों पर काम शुरू हुआ

बीजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय कहा कि इस सरकार ने घोषणा पत्र में किए गए हर वादे को पूरा करना शुरू कर दिया है. आम जनता भी इनके विकास कार्यों से काफी खुश है. यही वजह है कि हम काफी उम्मीद और खुशी से भरे हुए हैं. उन्होंने आगे कहा कि भारत के किसी भी राज्य में शायद ही कभी ऐसा हुआ होगा कि किसी भी राज्य चुनाव में 96-96 फीसदी मतदान हुआ हो.

चीन में बाढ़ और तूफान का कहर: 39 लोगों की मौत, कई लापता, गुआंग्शी में टूटा बांध, कई शहर डूबे

Related Articles