Home News स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा विमान हादसा

स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा विमान हादसा

by Live India
स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा विमान हादसा

बहामास विमान दुर्घटना: कैरिबियाई क्षेत्र में स्थित एक खूबसूरत द्वीपीय देश बहामास से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां एक बड़ा विमान हादसा हो गया है, जिसमें 10 लोगों के मारे जाने की खबर है. यह कौन से लोग थे, सरकार ने इनके बारे में अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है.

वहीं, इस घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है क्योंकि दुर्घटना स्वतंत्रता दिवस पर हुई है. जब पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था तभी एक विमान हादसा हो गया और खुशी में शोक की खबर आ गई.

इस विमान हादसे के बाद से सरकार ने फ्लेमिंगो एयर की अन्य उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया है और हादसे की जांच की खबर सामने आई है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

उत्तरी एंड्रोस में विमान हादसा

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह दर्दनाक विमान हादसा शुक्रवार को हुआ है. जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई को बहामास में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद से सरकार ने फ्लेमिंगो एयर की उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया है. बताया गया कि यह एक छोटा विमान है, जो एक बड़े हादसे का शिकार हो गया और इसमें 10 लोगों की जान चली गई.

यह बड़ी घटना उत्तरी एंड्रोस में हुई, जो द्वीपसमूह की राजधानी नासाऊ के ठीक पश्चिम में स्थित समुद्री क्षेत्र में है.

स्वतंत्रता दिवस पर शोक की खबर बहुत दुखद- पीएम

मिली जानकारी के अनुसार, बहामास के प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने पहले कहा था कि एक व्यक्ति बच गया है, लेकिन बाद में उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि की कि उस व्यक्ति की चोटों के कारण मौत हो गई है. मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है.

पीएम ने बताया, “हम सब गहरे दुख के साये में इकट्ठा हुए हैं.” उन्होंने बताया कि लोग बहामास की 53वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ (आजादी का दिन) मना रहे थे. “यह शोक का दिन बन गया है… हर उस परिवार के प्रति, जिसे यह दुखद खबर मिली है कि उनका कोई प्रियजन अब घर नहीं लौटेगा, हम अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.”

दुर्घटना के कारणों की जांच जारी- विमानन मंत्रालय

वहीं, बहामास विमान दुर्घटना जांच प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि विमान नासाऊ के लिंडन पिंडिंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद सैन एंड्रोस जा रहा था तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. प्राधिकरण ने विमान की पहचान बहामास में पंजीकृत सेसना 402 विमान (Cessna 402 aircraft) के रूप में की है.

ऊर्जा, उपयोगिता और विमानन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि फ्लेमिंगो एयर के एयर ऑपरेटर प्रमाणपत्र का निलंबन केवल एहतियाती सुरक्षा उपाय है, क्योंकि अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं. मंत्रालय ने कहा कि यह निलंबन शुक्रवार को हुई दो सुरक्षा घटनाओं का परिणाम है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऊर्जा, उपयोगिता और विमानन मंत्री जोबेथ कोल्बी-डेविस ने बताया कि पहली घटना शुक्रवार को फ्लेमिंगो एयर के एक विमान से जुड़ी थी. उन्होंने कहा कि विमान मायागुआना जा रहा था जब पायलट ने किसी गड़बड़ी की सूचना दी और नासाऊ लौट आया. विमान के उतरने और यात्रियों के बाहर निकलने के बाद उसमें आग लग गई. इस घटना की भी जांच चल रही है.

अल्मेरिया में आग का तांडवः मरने वालों में 4 ब्रिटिश नागरिक, 19 अब भी लापता, कई गाड़ियां राख

Related Articles