Home Latest News & Updates दिल्ली में ऑपरेशन चक्र से बड़ा एक्शन!

दिल्ली में ऑपरेशन चक्र से बड़ा एक्शन!

by Live India
Operation Chakra 76 stolen vehicles recovered

15

दिल्ली समाचार: बाहरी दिल्ली में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाने के लिए पुलिस की तरफ से चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्र’ में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटों तक चली पुलिस कार्रवाई में 76 गाड़ियों को बरामद किया है और 11 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है. इन चोरों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं. ऑपरेशन को लेकर पुलिस ने बताया कि इंटेलिजेंस पर आधारित इस अभियान में जिले भर में चलाए गए ‘ऑपरेशन चक्र’ के माध्यम से वाहन चोरों के नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं.

76 मामलों को सुलझाया गया

पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन चक्र के दौरान छापेमारी, तकनीकी निगरानी, लावारिस वाहनों की जांच, पार्किंग क्लस्टर की चेकिंग और सघन गश्त शामिल थी. उन्होंने आगे कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान वाहन चोरी के 76 मामलों को सुलझाया गया और 75 दो-पहिया व एक चार पहिया वाहन बरामद किए गए. पुलिस ने बताया कि पार्किंग एरिया से चोरी के 11 और वाहन बरामद किए. आरोपियों की पहचान रोहित, करण, सनप्रीत सिंह, जपजेस्ट सिंह उर्फ जापी, शिवा उर्फ सिब्बू, अभिषेक, नईम और जीशान के तौर पर हुई है. इनके अलावा तीन नाबालिग भी शामिल हैं. पुलिस ने कहा कि इस ऑपरेशन का मकसद वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क को खत्म करना था.

‘बबुआ दोपहर में उठते हैं, शाम को जिम जाते हैं, लोगों के लिए समय नहीं है’, किस नेता पर योगी ने कसा तंज?

मोनू मंडी मंगोलपुरिया को भी किया गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों से करीब 23 वाहन, जबकि सोयायटियों और रिहायशी इलाकों से लावारिस हालत में छोड़े गए चोरी के 42 वाहनों को बरामद किए. पार्किंग क्लस्टर से चोरी के 11 वाहन बरामद किए. साथ ही इसी अभियान के दौरान पुलिस ने कुख्यात आरोपी मोनू मंडी मंगोलपुरिया को गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से तीन सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, एक देसी पिस्तौल और एक खंजर बरामद किए गए हैं. अब पुलिस उसके नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है. हालांकि, अभी पुलिस मामले की तय तक जाने के लिए जांच कर रही है.

पहले भी किए ऐसे ऑपरेशन

इससे पहले भी दिल्ली पुलिस ने कई ऑपरेशन किए हैं. जनवरी 2026 में पुलिस ने ‘ऑपरेशन संकल्प’ चलाकर राजधानी में अपराध को कंट्रोल करने का काम किया था. सेंट्रल दिल्ली में स्नैचिंग और डकैती से लेकर साइबर फ्रॉड और नारकोटिक्स मामलों तक के अपराधों में शामिल होने के आरोप में बड़ी संख्या में अपराधियों को गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने बताया कि 1 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर 2025 के बीच अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें मुख्य रूप से डकैती, स्नैचिंग, चोरी, ऑटो-लिफ्टिंग, जुआ, एक्साइज उल्लंघन, साइबर फ्रॉड और आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट लोगों की गिरफ्तारियों की थी. दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया था कि दिसंबर महीने में पुलिस ने करीब 19 स्नैचिंग मामले सुलझाए और इस मामलें में करीब 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया.

रूस पर ड्रोन से भीषण बमबारी, 8 की मौत, 60 से ज्यादा घायल, तेल डिपो को बनाया निशाना

Related Articles