Home News Arijit Singh का रिटायरमेंट खत्म, आवारापन 2 के साथ होगी वापसी

Arijit Singh का रिटायरमेंट खत्म, आवारापन 2 के साथ होगी वापसी

by Live India
Arijit Singh का रिटायरमेंट खत्म, आवारापन 2 के साथ होगी वापसी

Arijit Singh: बॉलीवुड म्यूजिक लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, अपने रिटायरमेंट की घोषणा से फैंस को चौंकाने वाले मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह अब एक बार फिर प्लेबैक सिंगिंग में वापसी करने जा रहे हैं. उनकी कमबैक जर्नी फिल्म ‘आवारापन 2’ के पहले गाने ‘ये आवारापन’ से शुरू होगी. ये गाना 21 जुलाई को सभी म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस खास गाने के लिए अरिजीत सिंह ने एक बार फिर विशाल फिल्म्स की टीम के साथ हाथ मिलाया है. फिल्म के क्रिएटिव हेड विशेष भट्ट चाहते थे कि गाना फिल्म के मुख्य किरदार शिवम पंडित, जिसे इमरान हाशमी निभा रहे हैं, की कहानी को पूरी गहराई से दिखाए. उनका मानना था कि इस एहसास को अरिजीत सिंह की आवाज से बेहतर कोई नहीं निभा सकता.

अरिजीत की वापसी

‘ये आवारापन’ को मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक ने कंपोज किया है. वहीं, इसके बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं. फिल्म की टीम का कहना है कि ये गाना सिर्फ एक ट्रैक नहीं, बल्कि पूरी फिल्म की आत्मा है. वैसे भी अरिजीत सिंह और विशेष फिल्म्स की जोड़ी का रिकॉर्ड हमेशा शानदार रहा है. दोनों की म्यूजिकल पार्टनरशिप की शुरुआत ‘मर्डर 2’ के गाने ‘फिर मोहब्बत’ से हुई थी. इसके बाद ‘आशिकी 2’ का सुपरहिट गाना ‘तुम ही हो’, ‘सिटीलाइट्स’ का ‘मुस्कुराने’, ‘खामोशियां’, ‘हमारी अधूरी कहानी’ और ‘जलेबी’ का ‘पल’ जैसे कई यादगार गाने इसी टीम ने दिए. यही वजह है कि फैंस इस नई वापसी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

Bigg Boss का अब तक का सबसे बड़ा धमाका! एक साथ आएंगे 6 भाषाओं के नए सीजन, इस क्रिकेटर का होगा बिग डेब्यू

आवारापन 2

फिल्म ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी, शबाना आज़मी, सुरेंद्र विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि इसकी कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है. ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

रिटारमेंट का ऐलान

इसी साल जनवरी में अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर प्लेबैक सिंगिंग से रिटायर होने का ऐलान किया था. उन्होंने लिखा था कि अब वो प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया असाइनमेंट स्वीकार नहीं करेंगे. इस खबर से उनके करोड़ों फैंस निराश हो गए थे. लेकिन अब ‘आवारापन 2’ के साथ उनकी वापसी ने एक बार फिर फैंस के चेहरों पर मुस्कान ला दी है. अगर अरिजीत की आवाज और इमरान हाशमी की स्क्रीन प्रेजेंस का पुराना जादू फिर चला, तो ‘ये आवारापन’ इस साल के सबसे चर्चित और पसंद किए जाने वाले गानों में शामिल हो सकता है.

हीरोइनों ने दुनिया में बजाया डंका, Fortune India की Most Powerful Women 2026 लिस्ट में चमके ये चेहरे

Related Articles