Home Top News लगातार 12वीं रात ईरान पर मिसाइलों से भीषण हमला

लगातार 12वीं रात ईरान पर मिसाइलों से भीषण हमला

by Live India
लगातार 12वीं रात ईरान पर मिसाइलों से भीषण हमला

6

अमेरिकी ईरान युद्ध: पश्चिम एशिया में टेंशन लगातार बढ़ती जा रही है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान के द्वारा जहाजों को निशाना बनाए जाने के बाद से अमेरिकी सेना तेहरान के खिलाफ लगातार हमले की कार्रवाई कर रही है. होर्मुज को लेकर ईरान का कहना रहा है कि वह उसके कंट्रोल में आता है और वह जैसे चाहेगा वैसे उसका इस्तेमाल करेगा. उसने जहाजों पर हमले को लेकर यह कहा था कि होर्मुज में उसके द्वारा तय रास्ते पर जहाज नहीं चल रहे थे, इसलिए उसने उनपर गोलीबारी की.

हालांकि, अमेरिका इसे होर्मुज में जहाजों की सुरक्षा को खतरा बताते रहा है. उसने फिर से ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की है. जी हां, अमेरिकी आर्मी ने ईरान के कई ठिकानों पर बम बरसाए हैं. अमेरिका ने बताया कि ईरान के खिलाफ लगातार 12वीं रात उनकी यह कार्रवाई है.

ट्रंप के आदेश पर ईरान पर हमला- सेना

मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिकी सेना ने बुधवार को घोषणा की कि वह ईरान के खिलाफ लगातार 12वीं रात हमले कर रही है, क्योंकि दोनों पक्ष आम नागरिकों के बुनियादी ढांचे को तेजी से निशाना बना रहे हैं.

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “आज शाम 5:30 बजे ET पर, कमांडर-इन-चीफ के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर और हमले शुरू किए. यह मिशन ईरान की उस क्षमता को और कम करने के लिए जारी रहेगा, जिससे वह इलाके के समुद्र में आने-जाने वाले आम नाविकों और कमर्शियल जहाजों को खतरा पहुंचा सकता है.” सेना ने कमांडर-इन-चीफ यानी कि प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर ये हमले किए हैं. इसमें ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया और उन्हें काफी नुकसान होने की भी बात कही जा रही है.

ट्रंप ने क्या दी थी चेतावनी?

बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को चेतावनी दी थी कि ईरान द्वारा जलडमरूमध्य में किसी जहाज पर गोली चलाने पर अमेरिका हर बार एक पुल या बिजली संयंत्र को नष्ट कर देगा. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा था, “अब से, जब भी इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी जहाज पर मिसाइल, रॉकेट, ड्रोन या किसी अन्य उपकरण या हथियार से हमला करेगा, तो संयुक्त राज्य अमेरिका पुल या बिजली संयंत्र पर बमबारी करके उसे नष्ट कर देगा.”

अमेरिकी मिसाइल हमले में दो लोगों की मौत- ईरान

वहीं, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि उनका देश “आंख के बदले आंख” की रक्षा नीति अपनाएगा. उन्होंने बुधवार को एक्स पर पोस्ट किया और कहा, “ईरान के खिलाफ, हमारे बुनियादी ढांचे सहित, किसी भी प्रकार की आक्रामकता का जोरदार और निर्णायक जवाब दिया जाएगा.”

ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि बुधवार देर रात पश्चिमी ईरान के अहवाज, रामशीर और अंदीमेशक शहरों के पास अमेरिकी मिसाइलों ने हमला किया. गुरुवार तड़के ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि इराकी सीमा से लगे शालमचेह कस्बे में अमेरिकी मिसाइल हमले में दो लोग मारे गए.

युद्ध के मैदान से सीधे पाकिस्तान पहुंचे ईरानी गृह मंत्री, क्या मेज पर तैयार है कोई नया ‘सीक्रेट फॉर्मूला’?

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles