135
कंगना रनौत होम: कंगना रनौत अपनी बेबाक राय के साथ-साथ अपनी शानदार लाइफस्टाइल को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं. लेकिन अगर उनकी सबसे खास चीजों की बात करें, तो हिमाचल प्रदेश में बना उनका खूबसूरत घर किसी जन्नत से कम नहीं है. हिमालय की हसीन वादियों के बीच बसा उनका घर सिर्फ एक आलीशान बंगला नहीं, बल्कि कंगना की जड़ों, संस्कृति और पहाड़ों के लिए उनके प्यार की झलक भी दिखाता है. उनके के घर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें पारंपरिक हिमाचली वास्तुकला और आधुनिक डिजाइन का शानदार मेल देखने को मिलता है. बाहर से देखने पर ये किसी पुराने पहाड़ी घर जैसा लगता है. हालांकि, अंदर कदम रखते ही मॉडर्न सुविधाओं और लग्जरी इंटीरियर की खूबसूरत दुनिया दिखाई देती है.
पहाड़ों के बीच सुकून
कंगना रनौत का ये घर हिमालय की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बना हुआ है. चारों तरफ हरियाली, ऊंचे-ऊंचे देवदार के पेड़ और बर्फ से ढकी चोटियों का नजारा एक्ट्रेस के घर को और भी खास बना देते हैं. घर की बड़ी-बड़ी कांच की खिड़कियां ऐसी बनाई गई हैं कि हर कमरे से पहाड़ों का शानदार सीन दिखाई देता है. यही वजह है कि यहां बैठकर सुबह की चाय पीना या शाम का सूरज ढलते देखना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं होता होगा.
हिमाचली अंदाज
घर की बनावट पूरी तरह पहाड़ी मौसम को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. इसकी ढलानदार छतें बर्फबारी के दौरान बहुत काम आती हैं. वहीं, लकड़ी और पत्थर का इस्तेमाल घर को पारंपरिक हिमाचली लुक देता है. अंदर की सजावट में भी लोकल आर्ट और संस्कृति की झलक साफ दिखाई देती है. लकड़ी के फर्नीचर, पुराने दौर की सजावटी चीजें और मिट्टी के रंगों से सजा इंटीरियर घर को और खूबसूरती देता है.
Jana Nayagan का जलवा बरकरार, 150 करोड़ क्लब में एंट्री से बस एक कदम दूर विजय की फिल्म
सबसे बड़ा आकर्षण
इस घर की सबसे खास जगह इसकी ग्लास कंजर्वेटरी है. ये पूरा हिस्सा चारों तरफ से कांच की दीवारों से घिरा हुआ है, जिससे बाहर का नजारा सीधे घर के अंदर महसूस होता है. ये जगह आराम करने, किताब पढ़ने या फैमिली के साथ समय बिताने के लिए एकदम परफेक्ट है. घर के हर हिस्से में कंगना की पसंद साफ नजर आती है. दीवारों पर लगी पारिवारिक तस्वीरें, लोकल आर्टिस्ट्स की आर्ट और हाथ से बनी सजावटी चीज़ें इस घर को बहुत प्राइवेट और खास बनाती हैं. कई पुराने फर्नीचर को नए अंदाज में इस्तेमाल किया गया है. ये दिखाता है कि खूबसूरत घर बनाने के लिए हमेशा नई और महंगी चीजें खरीदना जरूरी नहीं होता.
देसी अंदाज और मॉडर्न सुविधाएं
हालांकि, कंगना रनौत के घर का लुक पूरी तरह पारंपरिक है, लेकिन इसमें आधुनिक सुविधाओं की कोई कमी नहीं है. आराम से बैठने की जगह, शानदार लाइटिंग, स्मार्ट तरीके से रखी गई जलाने वाली लकड़ी, रस्टिक स्टाइल बार और खुला इंटीरियर इसे एक मॉडर्न माउंटेन लॉज का एहसास कराते हैं. यही बैलेंस एक्ट्रेस के इस घर को बाकी लग्जरी बंगलों से अलग बनाता है.
इंटीरियर टिप्स
अगर आप भी अपने घर को खूबसूरत और अलग बनाना चाहते हैं, तो कंगना के इस घर से कई बढ़िया आइडिया ले सकते हैं. जैसे प्राकृतिक रोशनी का ज्यादा इस्तेमाल करना, लकड़ी और पत्थर जैसे प्राकृतिक मटेरियल चुनना, स्थानीय हस्तशिल्प को सजावट का हिस्सा बनाना और परिवार की यादों को फोटो वॉल के जरिए घर में जगह देना. ये छोटी-छोटी चीजें किसी भी घर को सिर्फ सुंदर ही नहीं, बल्कि इमोशनली भी खास बना देती हैं.
Kangana Ranaut का नया वीडियो फिर बना विवाद की वजह, मीडिया पर साधा निशाना, CJP से जंग तेज
