Home News असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर से 8 हाथियों की मौत

असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर से 8 हाथियों की मौत

by Live India
असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर से 8 हाथियों की मौत

Assam Train Accident: असम के होजाई जिले में सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर आठ हाथी मारे गए और एक घायल हो गया.

20 दिसंबर, 2025

असम ट्रेन दुर्घटना: शनिवार तड़के असम में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. होजाई जिले में सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर आठ हाथी मारे गए और एक घायल हो गया. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में पांच कोच और ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया, हालांकि यात्रियों को कोई चोट नहीं आई. वन अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है.

ट्रेनों को डायवर्ट किया गया

नागांव के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर सुहास कदम ने बताया कि यह घटना होजाई जिले के चांगजुराई इलाके में हुई. कदम और अन्य वन अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. उन्होंने बताया कि प्रभावित जमुनामुख-कांपुर सेक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों को UP लाइन से डायवर्ट किया गया है और मरम्मत का काम चल रहा है. सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस मिजोरम के सैरांग (आइजोल के पास) को आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) से जोड़ती है.

प्रवक्ता ने बताया कि नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन का एक्सीडेंट सुबह करीब 2.17 बजे हुआ, जब हाथियों का एक झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. बताया जा रहा है कि लोको पायलट ने हाथियों को देखते ही एमरजेंसी ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक ट्रेन हाथियों से टकरा गई और इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए. यात्रियों के परिजनों को जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है और राहत बचाव कार्य जारी है.

यह भी पढ़ें- गुजरात कोर्ट से कांग्रेस को झटका! मोदी-अडानी का डीप फेक वीडियो हटाने का दिया निर्देश; ये था मामला

Related Articles