7
New Year 2026: आज प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं.
1 जनवरी, 2026
नया साल 2026: पूरा देश आज नए साल का जश्न मना रहा है. हर जगह लोग अपने दोस्तों को नए साल की बधाइयां दे रहे हैं. आज प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह एक्स पोस्ट में लिखा, 2026 के लिए भारत के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं. उम्मीद है नया साल सभी के जीवन में खुशियां लाएगा. पीएम ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है.
नया साल आत्मविश्वास लेकर आए- पीएम
पीएम मोदी ने लिखा, “आप सभी को 2026 की शुभकामनाएं। आप सभी को शुभकामनाएं। मैं आप सभी को नई आशाएं, नए संकल्प और एक नए आत्मविश्वास की शुभकामनाएं देता हूं।”
2026 की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कामना करते हैं कि यह वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और एक नया आत्मविश्वास लेकर आए। सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे।
ज्ञान, वैराग्य, धन, वीरता, वैभव, बल, स्मृति।
स्वतंत्रता, कुशलता, तेज, धैर्य और सौम्यता। pic.twitter.com/vMhlHe3fGR
— Narendra Modi (@narendramodi) 1 जनवरी 2026
राहुल गांधी ने भी दी शुभकामनाएं
नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी एक्स पर देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं. नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं लेकर आए. Wishing everyone a very Happy New Year 2026!
आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं लेकर आए।
सभी को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ! pic.twitter.com/DqJYctGyM6
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) 31 दिसंबर 2025
खड़गे ने शेयर किया लेटर
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक पत्र को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भारत के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने लिखा: “प्रिय देशवासियों, इस शुभ नए साल पर मैं आप सभी को दिल से शुभकामनाएं देता हूं. आइए, इस साल को वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक जन आंदोलन बनाएं. काम का अधिकार, वोट का अधिकार, और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार. आइए, हम सब मिलकर अपने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करें, नागरिकों को सशक्त बनाएं और समाज में सद्भाव को मजबूत करें.”
प्रिय साथी नागरिकों,
इस आनंदमय नव वर्ष पर, मैं आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।
आइए इस वर्ष हम कमजोर लोगों के अधिकारों – काम करने का अधिकार, वोट देने का अधिकार और सम्मान के साथ जीने का अधिकार – की रक्षा के लिए एक जन आंदोलन बनाएं। आइए हम सब मिलकर अपनी रक्षा करें… pic.twitter.com/nUlm5Pfg72
— Mallikarjun Kharge (@kharge) 31 दिसंबर 2025
मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा, “युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के लिए सुरक्षा, किसानों के लिए समृद्धि, हाशिए पर पड़े लोगों के लिए सम्मान, और सभी के लिए बेहतर जीवन स्तर – ये हमारे साझा संकल्प होने चाहिए. आने वाला साल आप सभी के लिए खुशियां, समृद्धि और प्रगति लाए. नया साल मुबारक हो.”
यह भी पढ़ें- नए साल पर मौसम विभाग का अलर्टः दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच बरस सकते हैं बादल, 6.4 डिग्री तक गिरा पारा
