Home News Abhishek Banerjee पर हमले के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार

Abhishek Banerjee पर हमले के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार

by Live India
Abhishek Banerjee पर हमले के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार

अभिषेक बनर्जी: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और TMC के सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ शनिवार को हमला कर दिया था. इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और टीएमसी कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. वहीं, अभिषेक ने हमले को लेकर कहा कि मेरी हत्या की साजिश रची गई. साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि अब शासक हत्यारे बन गए हैं और बीजेपी को इस पर शर्म आनी चाहिए. इसी बीच पुलिस ने रविवार को बताया कि 24 परगना जिले के सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

बीच-बचाव के लिए आए सुरक्षाकर्मी

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके से मिले वीडियो फुटेज के आधार पर रात भर चली छापेमारी के बाद कुछ गिरफ्तारियां की गईं. जब अभिषेक बनर्जी पर हमला किया गया तो वह अपने सहयोगियों की मदद से हेलमेट पहनकर भीड़ से बचकर निकलें. अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ जब वे चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने के लिए गए थे. इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने टीएमसी नेता के साथ हाथापाई की और चोर-चोर के नारे लगाए. इस दौरान हालात तेजी से बेकाबू हो गए और भीड़ में से कुछ लोगों ने कथित तौर पर बनर्जी पर हमला कर दिया गया. हालांकि, सुरक्षाकर्मियों तुरंत बीच-बचाव के लिए आ गए.

दर्दनाक हादसा! बच्ची को बचाने गए पांच लोगों की नदी में डूबने से मौत; शवों की तलाश जारी

पुलिस ने खुद किया केस दर्ज

फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में खुद ही केस दर्ज कर लिया है. रविवार तक टीएमसी और उनके कार्यकर्ताओं ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं की थी. अब पुलिस बता रही है कि जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था उन्हें बारुईपुर की एक अदालत में पेश किया जाएगा. वहीं, अभिषेक बनर्जी को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां से उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई. अब टीएमसी इस हमले का आरोप सीधा बीजेपी में लगा रही है.

टीएमसी प्रमुख अस्पताल मिलने पहुंची

इसी बीच ममता बनर्जी ने कहा कि शासक ही हत्यारे बन गए – शर्म आनी चाहिए BJP को! दूसरी तरफ टीएमसी प्रमुख, पार्टी नेता फिरहाद हकीम और डेरेक ओ-ब्रायन के सात अभिषेक बनर्जी से अस्पताल में मिलने के लिए भी गए थे. इस हमले की निंदा करते हुए बीजेपी पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि एक स्वस्थ समाज में एक घटना निंदनीय है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भगवा पार्टी का इसमें कोई योगदान नहीं है और बीजेपी ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं है.

सूर्या हत्याकांड में UP पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में मारा गया मुख्य आरोपी असद

Related Articles