Home News Bharti Singh और हर्ष लिम्बाचिया के घर फिर गूंजी किलकारी

Bharti Singh और हर्ष लिम्बाचिया के घर फिर गूंजी किलकारी

by Live India
Bharti Singh और हर्ष लिम्बाचिया के घर फिर गूंजी किलकारी

Bharti Singh: पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह दूसरी बार मां बन चुकी हैं. भारती और हर्ष लिम्बाचिया ने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है.

19 दिसंबर, 2025

Bharti Singh: टीवी और कॉमेडी की दुनिया की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक, भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. शुक्रवार को इस पॉपुलर कपल ने अपने दूसरे बच्चे का वेलकम किया. दिलचस्प बात ये रही कि इस खास दिन की शुरुआत बिल्कुल फिल्मी अंदाज़ में हुई. दरअसल, भारती सिंह रोज़ की तरह शूटिंग पर गई थीं और वहां से हॉस्पिटल पहुंच गईं.

शूटिंग से हॉस्पिटल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारती सिंह आज सुबह अपने टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ की शूटिंग के लिए तैयार हो चुकी थीं. लेकिन शूट शुरू होने से पहले ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनका वॉटर बैग ब्रेक हो गया. हालात को देखते हुए टीम ने बिना देरी किए उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया. हॉस्पिटल पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया. अब मां और बच्चा दोनों पूरी तरह से सेफ हैं.

यह भी पढ़ेंः Ranbir Kapoor से Deepika Paukone तक, 2026 में सिल्वर स्क्रीन पर होगा इन बॉलीवुड स्टार्स का कब्ज़ा

प्रेग्नेंसी का खुलासा

भारती और हर्ष ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का खुलासा कुछ समय पहले स्विट्ज़रलैंड की फैमिली वेकेशन के दौरान किया था. दोनों ने बहुत ही प्यारे अंदाज़ में फैंस को ये खुशखबरी दी थी. इसके बाद भारती ने सोशल मीडिया पर अपना मैटरनिटी फोटोशूट भी शेयर किया, जो काफी वायरल भी हुआ था. इन तस्वीरों में भारती ब्लू कलर के सिल्क गाउन में नजर आईं, जिस पर व्हाइट फूलों की खूबसूरत कढ़ाई थी. मैटरनिटी शूट की फोटोज़ शेयर करते हुए भारती ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- 2nd बेबी लिम्बाचिया कमिंग सून. फैंस और सेलेब्स ने इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटाया था.

दूसरी बार मम्मी-पापा

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया साल 2022 में पहली बार माता-पिता बने थे. उनके बेटे का नाम लक्ष्य है, जो सोशल मीडिया पर गोला के नाम से काफी पॉपुलर हैं. भारती अक्सर अपने बेटे के साथ मस्ती भरे वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं. वैसे, हम सभी जानते हैं कि भारती सिंह अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और बिंदास अंदाज़ के लिए फैंस की फेवरेट हैं. वहीं, हर्ष लिम्बाचिया ने एक राइटर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था. बाद में वो एक सक्सेसफुल होस्ट बने. टीवी के अलावा ये कपल साथ मिलकर एक पॉडकास्ट भी होस्ट करता है, जहां दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है. खैर, दूसरे बच्चे के आने से भारती और हर्ष की फैमिली पूरी हो गई है. फैंस इस बात का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि ये क्यूट कपल कब अपने नन्हे मेहमान की पहली झलक दिखाएगा.

यह भी पढ़ेंः 2025 में इन 5 मेल एक्टर्स ने अपनी एक्टिंग से लूटा दिल, Akshay Khanna के अलावा लिस्ट में शामिल हैं ये नाम

Related Articles