Home Lifestyle Cannes में Alia Bhatt ने शेयर किया अपना Skin Snack

Cannes में Alia Bhatt ने शेयर किया अपना Skin Snack

by Live India
Cannes में Alia Bhatt ने शेयर किया अपना Skin Snack

Alia Bhatt Skin Snack: कान्स फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट ने अपने ‘स्किन स्नैक’ के बारे में बताया. फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए सेलेब्स जिन हेल्दी स्नैक्स पर भरोसा करते हैं, उन्हें आप भी ट्राई कर सकते हैं.

14 मई, 2026

आलिया भट्ट इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने स्टाइलिश लुक्स को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सिर्फ फैशन नहीं बल्कि अपनी फेवरेट देसी हेल्दी रेसिपी से भी लोगों का ध्यान खींच लिया. फ्रांस की मैरी क्लेयर के एक इंस्टाग्राम वीडियो में आलिया ने अपने घर में बनने वाले खास ‘स्किन स्नैक’ के बारे में बताया, जिसे वो अपनी हेल्दी स्किन और अच्छे डाइजेशन के लिए खाती हैं.

ग्लोइंग स्किन का राज!

आलिया भट्ट ने बताया कि इंडियन घरों में घी का इस्तेमाल सिर्फ स्वाद के लिए नहीं बल्कि सेहत के लिए भी किया जाता है. उनके मुताबिक, घी पेट और स्किन दोनों के लिए बहुत अच्छा होता है. उन्होंने बताया कि उनका फेवरेट स्नैक घी, गुड़, मूंगफली और नारियल से बनता है और इसे खाने से स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है. वैसे, आजकल लोग हेल्दी स्नैकिंग की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. सेलेब्रिटीज भी अपने फिटनेस रूटीन में ऐसे सिंपल और हेल्दी स्नैक्स शामिल करते हैं. अगर आप भी कुछ हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो ये 4 पावर स्नैक्स आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं.

देसी ‘स्किन स्नैक’

इस स्नैक को बनाना बहुत आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाती हैं. जैसे, घी, गुड़, कुटी हुई मूंगफली और कद्दूकस किया नारियल. इन सभी चीजों को एक बाउल में अच्छी तरह मिलाएं. अब इसके छोटे-छोटे लड्डू बना लें और ताजा खाएं. ये स्नैक हेल्दी फैट्स और आयरन से भरपूर माना जाता है.

एनर्जी बार

अगर आपको दिनभर एनर्जी की जरूरत रहती है, तो ये होममेड एनर्जी बार बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इसमें ओट्स, ड्राई फ्रूट्स और बीजों का इस्तेमाल किया जाता है. ओट्स, बादाम, काजू, अखरोट, पिस्ता, फ्लैक्स सीड्स, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, क्रैनबेरी, खजूर पेस्ट, शहद और थोड़े मक्खन से मिलकर बनने वाला ये एनर्जी बार संजीव कपूर की किचन से आया है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स और सभी ड्राई फ्रूट्स को हल्का भून लें. अब इसमें खजूर पेस्ट और शहद मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. इसे ट्रे में फैलाकर फ्रिज में सेट होने के लिए रखें. जमने के बाद मनचाहे सेप में काट लें.

विराक की हेल्दी सलाद

फिटनेस के लिए फेमस विराट कोहली की सलाद रेसिपी भी काफी पॉपुलर है. ये लाइट होने के साथ पेट भरने का काम भी करती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले क्विनोआ उबाल लें. अब एक बड़े बाउल में रॉकेट लीव्स, क्विनोआ, रोस्टेड शिमला मिर्च और तरबूज मिलाएं. अलग से ऑलिव ऑयल, शहद और विनेगर की ड्रेसिंग तैयार करें और सलाद में डालें. ऊपर से कद्दू के बीज और काजू डालकर सर्व करें. ये सलाद गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ पोषण भी देती है.

नया लाइफस्टाइल ट्रेंड

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग ऐसे स्नैक्स पसंद कर रहे हैं जो जल्दी बन जाएं, स्वाद में भी एक नंबर हों और सेहत के लिए भी फायदेमंद हों. यही वजह है कि सेलेब्रिटीज की ये ईजी स्नैक्स रेसिपीज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. अगर आप भी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो इन हेल्दी स्नैक्स को अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः Cannes 2026 में Alia Bhatt का ड्रीमी अंदाज़, पीच गाउन और बेशकीमती डायमंड पहनकर लूटी महफिल

Related Articles