Home News Iran का मास्टरस्ट्रोक! न मिसाइल, न बम, बस हिला दी दुनिया

Iran का मास्टरस्ट्रोक! न मिसाइल, न बम, बस हिला दी दुनिया

by Live India
Iran का मास्टरस्ट्रोक! न मिसाइल, न बम, बस हिला दी दुनिया

Iran Strait of Hormuz: ईरान ने एक बार फिर दुनिया को बता दिया है कि जंग हथियारों से नहीं बल्कि जरूरतों से जीती जाती है. यही वजह है कि एक छोटे से रास्ते ने दुनिया की इकोनॉमी को हिलाकर रख दिया है.

23 अप्रैल, 2026

दुनिया की पॉलिटिक्स और लड़ाई अब सिर्फ मिसाइलों या बमों तक सीमित नहीं रह गई है. ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे ताजा तनाव ने साबित कर दिया है कि असली ताकत हथियारों में नहीं, बल्कि जरूरतों में छिपी है. ईरान की मिलिट्री पावर शायद अमेरिका या इजरायल के मुकाबले कुछ भी न हो, लेकिन उसके पास एक ऐसा मैजिकल वेपन है जिसे ज्योग्राफी कहते हैं.

इकोनॉमी की नब्ज

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की घेराबंदी करके पूरी दुनिया की इकोनॉमी को हिला दिया है. ये समुद्र का वो छोटा सा हिस्सा है जहां से दुनिया का करीब 20 प्रतिशत कच्चा तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस गुजरती है. जब ईरान ने यहां रास्ता रोका, तो कच्चे तेल की कीमतें रातों-रात दोगुनी हो गईं. इसका असर सिर्फ पेट्रोल पंप तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आपकी रसोई के सामान से लेकर छुट्टियों के बजट तक, हर चीज महंगी हो गई. इसी दबाव का नतीजा है कि डोनाल्ड ट्रंप को भी अपनी रणनीति पर दोबारा सोचने को मजबूर होना पड़ा.

यह भी पढ़ेंःडिप्लोमेसी, एक्शन और ड्रामा, Pakistan की एक गुजारिश ने बदला Donald Trump का इरादा!

गेम थ्योरी

ईरान की इस मजबूत स्थिति को गणित और अर्थशास्त्र की ‘गेम थ्योरी’ से समझा जा सकता है. ये सिद्धांत कहता है कि किसी भी समझौते में आपकी ताकत दो बातों पर निर्भर करती है. पहला ये कि बिना समझौते के आपका कितना नुकसान होगा और दूसरा ये कि आप मामले को सुलझाने के लिए कितने उतावले हैं. अब ईरान को वॉर से नुकसान तो हो रहा है, लेकिन वहां की लीडरशिप लंबा इंतजार करने का दम रखती है. दूसरी तरफ, अमेरिका में नवंबर में चुनाव होने वाले हैं. तेल की बढ़ती कीमतों और अरबों डॉलर के खर्च ने व्हाइट हाउस के सब्र का बांध ठीला कर दिया है. यही वजह है कि अमेरिका की सिचुएशन पहले के मुकाबले कमजोर दिख रही है.

दुनिया की नज़र

ईरान की इस कामयाबी ने दुनिया के बाकी देशों को भी एक नया मंत्र दे दिया है कि, हर देश को अपना एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तैयार करना होगा. यानी कुछ ऐसा जो दुनिया के लिए इतना जरूरी हो कि उसके बिना काम न चले. जैसे, चीन की ताकत उसका मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर है. पूरी दुनिया चीन में बने सामान के बिना रहने की सोच भी नहीं सकती. वहीं, अफ्रीका में दुनिया का सबसे ज्यादा कोबाल्ट पाया जाता है. यही वजह है कि फ्यूचर में यहां की यंग जेनेरेशन पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ी ताकत बन सकती है. इसके अलावा यूरोपीय संघ की ताकत इसकी कॉमन मार्केट है, जिसके दम पर ये दुनिया भर में अपने स्टैंडर्स लागू करवाता है.

फ्यूचर की लड़ाई

आज की दुनिया में कोई भी गठबंधन स्थाई नहीं है. पुरानी दोस्ती और वादे अपनी चमक खो चुके हैं. सप्लाई चेन इतनी उलझी हुई है कि ईरान के पास खड़े एक तेल टैंकर की हलचल से ब्रिटेन के सुपरमार्केट से सामान गायब हो सकता है. गेम थ्योरी हमें सिखाती है कि फ्यूचर में वही देश कामयाब होंगे जो किसी एक पार्टनर पर निर्भर नहीं रहेंगे और जिनके पास कुछ ऐसा होगा जिसे नजरअंदाज करना नामुमकिन हो. यानी, ताकत अब इस बात में है कि आप दुनिया के लिए कितने जरूरी हैं.

यह भी पढ़ेंः शांति वार्ता पर संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज पर किया हमला, बताया अपना नियंत्रण

Related Articles