Home Latest News & Updates CEO ने राजनीतिक दलों से लिए SIR पर सुझाव

CEO ने राजनीतिक दलों से लिए SIR पर सुझाव

by Live India
CEO suggestions political parties regarding SIR

11

Uttarakhand News : उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के सम्बंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने गुरुवार को सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की. इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से अब तक गणना फार्म वितरण, फील्ड लेवल पर चल रहे पुनरीक्षण कार्यों का फीडबैक लिया. उन्होंने राजनैतिक दलों से इस अभियान में बूथ लेवल ऑफिसर को सहयोग करने की अपील की.

फार्म वितरण का 99 फीसदी कार्य पूरा किया

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बैठक में बताया कि प्रदेश में गणना फार्म वितरण का कार्य 99 प्रतिशत तक पूर्ण हो गया है. इसके साथ ही अब तक 20 प्रतिशत गणना फार्म को डिजिटाइज कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी डीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि समयवद्ध तरीके से दैनिक लक्ष्य के आधार पर डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया जाए. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बीते 8 जून से प्रारम्भ हुए इस अभियान में बीएलओ द्वारा फील्ड विजिट में अबतक 76754 मतदाता एएसडी श्रेणी में चिह्नित किया गया है. उन्होंने राजनीतिक दलों से अनुरोध किया है कि आगामी 7 जुलाई से पहले इस एएसडी सूची के आधार पर बीएलए के माध्यम से उन मतदाताओं को बीएलओ के साथ खोजने का प्रयास किया जाए.

महाराष्ट्र में बागियों पर बवाल! हमले की धमकियों के बीच शिवसेना-UBT के 6 सांसदों को मिली ‘Y+’ सुरक्षा

SIR की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया बताया कि उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर एसआईआर प्रक्रिया संपन्न की जाएगी. 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जाएगा. इसके साथ ही 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है. इसी बीच 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक सभी नोटिस जारी कर दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा. आयोग के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा.

राजनैतिक दलों से की सहयोग की अपील

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए राजनैतिक दलों से सहयोग की अपील की. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में उत्तराखण्ड में 11733 पोलिंग बूथ के सापेक्ष वर्तमान में प्रदेश में राजनीतिक दलों द्वारा 22 हजार 900 से अधिक बीएलए की तैनाती कर दी गई है. बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भाजपा, कांग्रेस, बीएसपी, आम आदमी पार्टी, सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी और कंकर; DSP ने शुरू की जांच

Related Articles