10
कंगना रनौत: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर लाइमलाइट में हैं. आज भले ही कंगना इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं, लेकिन उनके लिए भी यहां तक पहुंचना आसान नहीं था. अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाने वालीं कंगना ने हाल ही में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि फिल्म ‘फैशन’ की सक्सेस के बावजूद उन्हें लंबे टाइम तक काम नहीं मिला. मजबूरी में उन्हें ऐसे प्रोजेक्ट्स करने पड़े जो उन्हें पसंद भी नहीं थे.
20 साल का सफर
कंगना रनौत ने साल 2006 में फिल्म ‘गैंगस्टर’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था. उन्होंने काफी कम टाइम में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली थी. ‘गैंगस्टर’ के बाद उन्होंने ‘वो लम्हे’, ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ और ‘फैशन’ जैसी फिल्मों में काम किया और लोगों को अपनी एक्टिंग का टैलेंट दिखाया. लेकिन इतनी सक्सेस के बाद भी कंगना के लिए आगे का रास्ता आसान नहीं था. अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रमोशन इवेंट में कंगना ने बताया कि 2007-08 के आसपास ऐसा टाइम आया जब फैशन जैसी फिल्म करने के बाद भी उन्हें काम नहीं मिल रहा था. उन दिनों कंगना ने खुद से कई सवाल पूछे. आखिर उन्हें अच्छे मौके क्यों नहीं मिल रहे थे? वो अपने टैलेंट के हिसाब से काम क्यों नहीं कर पा रही थीं?
कंगना के पास नहीं था ऑप्शन
कंगना ने कहा कि उस टाइम उन्हें सलाह दी गई कि बड़े स्टार्स के साथ काम करने वाले मैनेजर को हायर करें. उन्होंने ऐसा किया भी. इसके बाद उन्हें कुछ कमर्शियल फिल्मों के ऑफर मिले. कंगना का कहना है कि उस टाइम उन्हें फील होता था कि वो अपनी बौद्धिक केपेसिटी के हिसाब से काम नहीं कर पा रही हैं, लेकिन तब उनके पास ज्यादा ऑप्शन नहीं थे. एक्ट्रेस ने कहा कि आजकल लोग अक्सर कहते हैं कि वही काम करो जो तुम्हें पसंद हो, लेकिन रियल लाइफ हमेशा इतनी आसान नहीं होती. कई बार इंसान को वही करना पड़ता है जो उस टाइम जरूरी होता है.
बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही बॉबी देओल की ‘बंदर’, दो दिन में 2 करोड़ भी नहीं कमाए, इन फिल्मों ने पीछे छोड़ा
इन कैरेक्टर्स ने बदली लाइफ
कंगना रनौत ने बताया कि उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब उन्होंने सिंपल लड़कियों के रोल करने शुरू किए. ‘क्वीन’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में ‘दत्तो’ जैसे कैरेक्टर्स ने उन्हें इंडस्ट्री में नई पहचान दिलाई. उनका मानना है कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब ज्यादातर एक्ट्रेसेस सुपरमॉडल या ब्यूटी पेजेंट विनर थीं. वो बेहद ग्लैमरस दिखती थीं. ऐसे माहौल में उन्होंने फील किया कि उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी सिपलिसिटी और नेचुरल एक्टिंग ही है. कंगना का कहना है कि, ‘गैंगस्टर’, ‘फैशन’ और ‘वो लम्हे’ जैसी फिल्मों में दिखी उनकी रॉ एनर्जी ही उनकी असली यूएसपी बनी. उन्होंने उसी पर मेहनत की और आगे बढ़ती चली गईं.
परफेक्शन के साथ एक्टिंग
कंगना रनौत ने अपने एक्टिंग के तरीके के बारे में भी दिलचस्प बात कही. उन्होंने बताया कि वो उन आर्टिस्ट्स में से हैं जो कम टेक में काम पूरा करना पसंद करते हैं. उन्हें एक्टिंग में छोटी-मोटी खामियां भी पसंद हैं क्योंकि वही कैरेक्टर को रियल बनाती हैं. इसके अलावा कंगना ने ये भी कहा कि कुछ एक्टर एक ही सीन के लिए 80-90 टेक लेते हैं.
अब नर्स बनकर छाएंगी कंगना
अब कंगना अपनी नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में वो एक नर्स के रोल में हैं. फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान अस्पताल में काम करने वाले नर्सों और वार्ड बॉयज़ की कहानी दिखाएगी. कंगना का कहना है कि ये रोल चैलेंजिंग होने के साथ-साथ काफी इंस्पायरिंग भी है. उन्हें फिल्म का मैसेज काफी पसंद आया क्योंकि ये उन आम लोगों की कहानी है जो बिना किसी शोर-शराबे के अपना काम पूरी ईमानदारी से करते हैं. साथ ही मुश्किल टाइम में दूसरों की मदद के लिए आगे आते हैं. कंगना की ये नई फिल्म 12 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
8 से 14 जून के बीच Netflix, Prime Video और बाकी OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होंगी कई दमदार फिल्में और सीरीज
