11
आईपीएल 2026 प्लेऑफ़: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का आधा से ज्यादा सफर बीत गया है. फ्रेंचाइजी अब प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं और सभी टीमों के बीच करीबी लड़ाई चल रही है. अब कुछ टीम एक ऐसे मोड़ पर आ गई हैं कि अगर एक भी मैच हारी तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी. इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है और प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी उम्मीद को भी भारी झटका लगा है. हालांकि, इस मैच से पहले प्वाइंट टेबल में CSK अच्छी स्थिति में दिख रही थी लेकिन इस हार के बाद उसके समीकरण में बड़ा फेरबदल देखा गया. साथ ही अब टीम की आगे की राह मुश्किल हो गई है. इस हार के बाद CSK को अंकतालिका में झटका लगा है और वह एक पायदान खिसकर पांचवें से छठे स्थान पर पहुंच गई है.
- RCB और GT की जगह पक्की
- जीटी-आरसीबी के बाद SRH पर निगाह
- PBKS, RR और CSK के बीच संघर्ष
- क्या SRH दोनों मैच हारेगी?
- DC, KKR, MI और LSG टूर्नामेंट से हुई बाहर
- तीन टीमों के बीच संघर्ष
- ऐसा प्लेऑफ का समीकारण
RCB और GT की जगह पक्की
आईपीएल के इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन किया है. साथ ही दोनों ही टीम पहले और दूसरे स्थान पर विराजमान है. अभी तक आरसीबी और जीटी ने 12 मुकाबले खेले हैं और उसमें से 4 में जीत दर्ज की है. साथ ही बेंगलुरु का एनआरआर +1.053 और गुजरात +0.551 है, ऐसे में कहा जा रहा है कि इन दोनों ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. अगर जीटी और आरसीबी अपने आगामी दो मुकाबलों में हार का सामना भी करती हैं तो उसके बाद भी वह प्लेऑफ से बाहर नहीं होंगी. प्वाइंट टेबल के हिसाब से दोनों टीम मजबूत स्थिति में हैं और लगातार संघर्ष कर रही हैं. इसके अलावा प्वाइंट टेबल में गुजरात ने बीते पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की है और वह आगामी दो मैचों में भी मजबूती से मैदान पर उतरने की कोशिश करेगी. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतर रही है और विरोधी टीम को गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी में धूल चटाने का काम करती है. वहीं, बेंगलुरु भी फिलहाल उसी स्थिति में बनी हुई है और वह भी हर इस फॉर्मेट में विरोधी टीम के सामने लोहा लेने का काम कर रही है.
यह भी पढ़ें- ‘सिग्नेचर सेलिब्रेशन मोटिवेशन बढ़ाता…’ CSK के खिलाफ LSG की जीत पर बोले गेंदबाज आकाश सिंह
जीटी-आरसीबी के बाद SRH पर निगाह
क्रिकेट एक्सपर्ट का कहना है कि आरसीबी और जीटी ने लगभग प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. साथ ही इनके पीछे सनराइजर्स हैदराबाद भी मजबूती के साथ लगातार आगे बढ़ रही है. हालांकि, उसको पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इसके बाद भी टीम ने 12 में से 7 मुकाबलों में जीत दर्ज करके तीसरे स्थान पर बनी हुई है. साथ ही अगर टीम आगामी दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन करती है तो वह टॉप पर पहुंच जाएगी. अब हैदराबाद के अगले दो मुकाबलों पर फैंस की नजरें बनी रहेंगी. वहीं, एसआरएच का एनआरआर +0.331 है. इस सीजन में हैदराबाद अभी तक काफी संतुलित मुकाबले खेलते हुई आई है और पैट कमिंस की कप्तानी में लगातार आगे बढ़ रही है. वहीं, इस सीजन में हैदराबाद ने हार के साथ अपनी शुरुआत की थी और उसे आरसीबी ने 6 विकेट से हरा दिया. लेकिन अगले ही मुकाबले में केकेआर के सामने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया था और विरोधी टीम को 65 रनों से हरा दिया. इस टूर्नामेंट में एसआरएच की खास बात यह रही कि उसने अभी तक जितने भी मुकाबले जीते वह उसमें उसने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया है.

यह भी पढ़ें- PBKS की लगातार 5वीं हार के बाद फैंस हुए निराश, प्लेऑफ की उम्मीदों को लगा झटका; शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ दर्ज
PBKS, RR और CSK के बीच संघर्ष
प्लेऑफ में चौथे स्थान पर जगह बनाने के लिए PBKS, RR और CSK के बीच संघर्ष चल रही है. हालांकि, इन तीनों टीमों में से अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि कौन प्लेऑफ में एंट्री कर लेगी. अगर हम प्वाइंट टेबल पर नजर डालें तो पंजाब किंग्स ने 12 मैच खेले हैं और उसमें 6 में जीत दर्ज करके चौथे स्थान पर संघर्ष कर रही है. हालांकि, बीते पांच मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है और लगातार पांच मैचों में हार का रिकॉर्ड कप्तान श्रेयस अय्यर के खाते में दर्ज हो गया. अब टीम को अपनी जगह पक्की करने के लिए आगामी दोनों मैचों में दर्ज करनी पड़ेगी और अगर वह ऐसा नहीं कर पाती है तो उसको बाहर का रास्ता देखना होगा. इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स की तरफ देखें तो टीम ने अभी सिर्फ 11 ही मैच खेले हैं जिसमें 6 में जीत दर्ज की है और अभी उसके 3 मुकाबले रह रहे हैं. अगर वह आगामी तीन में दो मैचों में भी जीत जाती है तो वह प्लेऑफ में जगह पक्की करने की दावेदार बन जाएगी. साथ ही CSK अभी तक शानदार प्रदर्शन कर रही थी और वह प्वाइंट टेबल की लिस्ट में मजबूत स्थान भी पकड़े हुई थी. हालांकि, पिछले मैच में हार के बाद सीएसके का समीकरण बिगड़ गया और वह फिसकर छठे स्थान पर पहुंच गई.

फिलहाल, चेन्नई की उम्मीदें अभी भी जगी हुई है और प्वाइंट टेबल में 12 में से 6 मैचों में जीत दर्ज की है. अगर वह दोनों मैचों को जीत जाती है तो प्लेऑफ जाने के लिए पक्की दावेदार बन जाएगी. साथ ही PBKS और CSK की की तुलना अगर आरआर से की जाए तो उसने अभी तक 11 मैच ही खेले हैं और 6 में उसने जीत दर्ज की है. ऐसे में आरआर के पास तीन मौके हैं और उन दोनों टीमों के पास दो ही मौके हैं. अगर RR एक मैच हार भी जाती है तो भी वह प्लेऑफ की दौड़ में शामिल रहेगी.
यह भी पढ़ें- IPL के एक सीजन में इन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय भी हैं शामिल; जानें कौन हैं टॉप पर
क्या SRH दोनों मैच हारेगी?
अगर मुकाबलों में हार-जीत की संभावना देखी जाए तो एसआरएच ने अभी सात मुकाबले जीते हैं और अगर उसे आगामी दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ता है तो वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. इस टूर्नामेंट में हमने देखा है कि पीबीकेएस हाल-हाल तक टॉप पर बनी हुई थी लेकिन उसकी लगातार पांच में हार के बाद वह फिसलकर चौथे स्थान पर पहुंच गई. ऐसे में अगर SRH अपने दोनों में मैचों में हार जाती है तो वह बाहर हो जाएगी और सीधा मुकाबला इन्हीं टीमों के बीच होगा. हालांकि, ऐसी स्थिति पैदा होना काफी मुश्किल है और हैदराबाद भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. अब वह किसी भी मैच को हारने का रिस्क नहीं ले सकती है और जब भी मैदान पर खेलने के लिए उतरेगी तो पूरी ताकत से आएगी.

यह भी पढ़ें- अपने हमशक्ल से मिले क्रिकेटर अंशुल कंबोज, विजय की शपथ से आए थे सुर्खियों में; वीडियो हुआ वायरल
DC, KKR, MI और LSG टूर्नामेंट से हुई बाहर
प्लेऑफ की दौड़ में शामिल होने वाली टीम के अलावा अगर हम नीचे की चार टीमों DC, KKR, MI और LSG की बात करें तो वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. अब देखना यह होगा कि इन टीमों के बचे मैच प्लेऑफ की दौड़ में शामिल होने वाली टीम किसका खेल बिगाड़ती है. बीते 18 सालों से हम देखते हैं आए हैं कि प्वाइंट टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद टीम ने प्लेऑफ में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही टीम को बाहर किया है. जैसा कि हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स काफी मजबूत स्थिति में थी लेकिन लखनऊ से हार के बाद उसका समीकरण बिगड़ गया. साथ ही अगर वह एक और मैच में हार मिलती है तो उसका प्लेऑफ की दौड़ में विराम लग जाएगा.

तीन टीमों के बीच संघर्ष
जीटी और आरसीबी करीब-करीब प्लेऑफ की दौड़ में टॉप पर बैठ गई हैं. अब कड़ा मुकाबला PBKS, RR और CSK के बीच में होने वाला है. अब इन टीमों के आगामी मैचों में सबकी निगाह रहेंगी कि कौन इस दौड़ से बाहर होता है या फिर अपनी जगह को पक्की कर पाता है. इन तीनों में से पंजाब को सबसे बड़ा झटका लगा है और लगातार पांच मैचों में हार के बाद खुद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा था कि हम इस हार को इतनी आसानी नहीं पचा पाएंगे. अगर हमको इस टूर्नामेंट में बना रहना है तो आगामी दो मैचों में जीत दर्ज करनी होगी. उन्होंने यह भी कहा कि हमें दोनों मैचों में खेलने के लिए काफी उत्सुकता है और हम इन दोनों मैचों में जीत दर्ज करके फिर से प्लेऑफ में वापसी करेंगे.
ऐसा प्लेऑफ का समीकारण
- गुजरात प्लेऑफ में जाने काफी करीब है और अगर वह दो मैचों जीत दर्ज कर लेती है तो 20 प्वाइंट के साथ वह टॉप पर विराजमान हो जाएगी.
- सनराइजर्स हैदराबाद के पास अभी 14 अंक है और वह आगामी मैचों में जीत दर्ज कर लेती है तो उसके 18 प्वाइंट हो जाएंगे.
- चेन्नई और राजस्थान के बीच करीबी मुकाबला. दोनों ही टीमों के पास अभी 12 अंक है, लेकिन आरआर को तीन मैच खेलने हैं और चेन्नई के पास दो मैच बचे हैं.
- राजस्थान को अब दिल्ली, लखनऊ और मुंबई के खिलाफ खेलना होगा. अगर वह दो मैच जीत जाती है तो CSK के दरवाजे बंद हो जाएंगे.
- वहीं, पंजाब भी इस दौड़ में शामिल है. उसे अब आरसीबी और लखनऊ के खिलाफ मैच खेलने है.
- पंजाब अगर एक भी मैच में हार का सामना करती है तो उसकी राह काफी कठिन हो जाएगी और इसका सीधा फायदा CSK को मिलेगा.
- अगर अब साफ तस्वीरें देख पा रहे हैं तो इस समय आरसीबी और जीटी ही प्लेऑफ में शामिल हैं.
हमें फॉलो करें: फेसबुक | एक्स | लिंक्डइन | यूट्यूब | Instagram
