Home News IT ने छीनी Stock Market की रौनक, सनटेक रियल्टी की चांदी!

IT ने छीनी Stock Market की रौनक, सनटेक रियल्टी की चांदी!

by Live India
IT ने छीनी Stock Market की रौनक, सनटेक रियल्टी की चांदी!

Stock Market Update: शेयर मार्केट के इन्वेस्टर्स के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहा. खासतौर से आईटी सेक्टर ने आज इन्वेस्टर्स को जोरदार झटका दिया है.

22 अप्रैल, 2026

लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद आज स्टॉक मार्केट की शुरुआत काफी मायूसी भरी रही. बुधवार को दलाल स्ट्रीट पर मानों आईटी सुनामी आ गई हो, जिसने पूरी मार्केट को हिलाकर रख दिया. सेंसेक्स करीब 787 पॉइंट लुढ़क गया और निफ्टी भी 24,400 के खास लेवल से नीचे फिसल गया. इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ा हाथ आईटी कंपनी HCL टेक का रहा, जिसके रिजल्ट ने इन्वेस्टर्स के होश उड़ा दिए.

आईटी शेयर्स का हाल

आज के ट्रेडिंग सेशन में आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली देखी गई. एचसीएल टेक का शेयर करीब 9% तक टूट गया, क्योंकि कंपनी की फ्यूचर इनकम की गाइडेंस शेयर मार्केट को रास नहीं आई. इसका असर बाकी बड़ी कंपनियों पर भी पड़ा. यही वजह है कि टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस और विप्रो जैसे बड़े शेयर्स भी गिरावट की चपेट में आ गए. अकेले आईटी इंडेक्स में 3% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

यह भी पढ़ेंःStock Market में ‘मंडे फीवर’, कहीं प्रोफिट तो कहीं गिरावट, जानें आपके पोर्टफोलियो का हाल!

एनर्जी सेक्टर में हरियाली

भले ही आईटी में कोहराम मचा हो, लेकिन कुछ शेयर ऐसे भी रहे जिन्होंने गिरते बाजार में भी मजबूती दिखाई. सनटेक रियल्टी के लिए आज का दिन काफी शानदार रहा. कंपनी के मुनाफे में 25% और रेवेन्यू में 64% की जबरदस्त बढ़ोतरी के बाद इसके शेयर्स ने 7 महीनों की सबसे लंबी छलांग लगाई और करीब 11% तक उछल गया. वहीं, एनर्जी सेक्टर से सनटेक रियल्टी के अलावा एक्मे सोलर भी खबरों में रहा, जिसने राजस्थान में अपनी कैपेसिटी बढ़ाने का काम पूरा कर लिया है. इसके अलावा ट्रेंट, नेस्ले, एचयूएल और जियो फाइनेंशियल जैसे शेयर्स में भी कुछ खरीदारी देखी गई.

ग्लोबल टेंशन और रुपया

शेयर मार्केट की इस सुस्ती की एक बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव भी है. भले ही सीजफायर बढ़ा दिया गया है, लेकिन किसी स्थायी शांति समझौते की कमी और फॉरेन इन्वेस्टर्स की लगातार बिकवाली ने भारतीय बाजार के सेंटीमेंट को कमजोर किया है. इसका असर रुपये पर भी दिखा, जो आज 93.70 प्रति डॉलर के लेवल पर कमजोर होकर खुला.

सोने की चमक बढ़ी

जब स्टॉक मार्केट और तेल की कीमतों में उथल-पुथल होती है, तब इन्वेस्टर्स सेफ जगह यानी सोने की तरफ भागते हैं. यही वजह है कि आज सोने की कीमतों में करीब 1% की बढ़त देखी गई और ये 4,755 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है. देखा जाए तो, आज का दिन आईटी के नाम रहा, लेकिन वो भी गलत वजहों से.

यह भी पढ़ेंः Stock Market में मंगल ही मंगल, Nifty ने छुआ 24,400 का शिखर, अडाणी के शेयर्स ने किया गजब दंगल

Related Articles