Home News Modi Govt on LPG price hiked: क्या बोली मोदी सरकार?

Modi Govt on LPG price hiked: क्या बोली मोदी सरकार?

by Live India
Modi Govt on LPG price hiked: क्या बोली मोदी सरकार?

रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी पर मोदी सरकार: आज रसोई गैस सिलेंडर यानी कि घरेलू खाना पकाने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. पीटीआई ने उद्योग सूत्रों के हवाले से बताया कि दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 7 जून से 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो जाएगी.

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों में वृद्धि होने के बाद 7 मार्च को प्रति सिलेंडर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद यह वृद्धि हुई है. रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 29 रुपये बढ़ने पर केंद्र की मोदी सरकार ने अपना बयान जारी किया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मोदी सरकार ने रविवार को कहा कि पश्चिम एशिया में संकटों की वजह से अंतरराष्ट्रीय एलपीजी की कीमतों में भारी वृद्धि के बावजूद, भारतीय घरों में खाना पकाने की गैस की कीमतें ग्लोबल लेवल पर सबसे कम हैं.

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति की लागत बढ़ी

बता दें कि दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़ाकर 942 रुपये कर दी गई है, जबकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के लाभार्थियों को पहले चार रिफिल पर 300 रुपये प्रति रिफिल की सब्सिडी मिलने के बाद भी प्रभावी रूप से 642 रुपये प्रति सिलेंडर का भुगतान करना होगा, जो पिछले साल घोषित 9 रिफिल से कम है.

इस बीच केंद्र सरकार ने एक बयान में कहा कि फरवरी के अंत में पश्चिम एशिया में युद्ध छिड़ने के बाद अंतरराष्ट्रीय कीमतों में हुई बढ़ोतरी के चलते घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति की लागत बढ़कर 1,600 रुपये से अधिक हो गई है.

भारत की एलपीजी आयात लागत सऊदी अरब के अनुबंध मूल्य (सीपी) से जुड़ी है, जो ईंधन के लिए वैश्विक मानक (ग्लोबल बेंचमार्क) है. बयान के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य से संबंधित व्यवधानों के कारण खाड़ी क्षेत्र से आपूर्ति कम होने के बाद से इस मानक में फरवरी से लगभग 46 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

पड़ोसी समेत इन देशों से भी सस्ती गैस

मोदी सरकार ने कहा कि बढ़ोतरी के बावजूद, घरेलू एलपीजी की कीमतें पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों में प्रचलित कीमतों से कम हैं. बयान में आगे कहा गया कि संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा सहित उन्नत अर्थव्यवस्थाओं में कीमतों की तुलना में भी काफी कम हैं.

सरकार ने यह भी कहा कि संकट के दौरान होर्मुज से बिना किसी रूकावट के ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने में सक्षम कुछ देशों में भारत भी शामिल था, जिससे देश में एलपीजी या अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं हुई. सरकार ने आगे कहा कि उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए घरेलू एलपीजी उत्पादन बढ़ाया गया और वैकल्पिक स्रोतों की व्यवस्था करके आपूर्ति में विविधता लाई गई.

आम जनता को महंगाई का एक और झटका! अब इतने रुपये महंगा हुआ घरेलू एलपीजी सिलेंडर

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles