Home Top News Mohsin Naqvi Tehran Visit: तेहरान पहुंचे पाक गृहमंत्री

Mohsin Naqvi Tehran Visit: तेहरान पहुंचे पाक गृहमंत्री

by Live India
Mohsin Naqvi Tehran Visit: तेहरान पहुंचे पाक गृहमंत्री

4

मोहसिन नकवी तेहरान यात्रा: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान की कोशिशे जारी हैं. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी शांति वार्ता के लिए शनिवार को तेहरान पहुंचे हैं. हाल के हफ्तों में यह नकवी का तीसरा ईरानी दौरा है, क्योंकि पाकिस्तान दोनों पक्षों को बातचीत की मेज पर लाने के लिए एक डिप्लोमैटिक कोशिश कर रहा है. ईरान के सरकारी प्रेस टीवी ने बताया कि तेहरान पहुंचने पर, नकवी का स्वागत उनके ईरानी समकक्ष एस्कंदर मोमेनी ने किया.

शहबाज और मुनीर का लेटर लेकर पहुंचे मोहसिन

ईरान की मीडिया ने बताया कि अपने दौरे के दौरान, नकवी ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची सहित कई बड़े अधिकारियों से बातचीत करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के एक बयान में कहा गया कि ईरान रवाना होने से पहले, नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की. बयान में कहा गया, “प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के बीच तेहरान के उनके आने वाले दौरे के बारे में भी बातचीत हुई. प्रधानमंत्री ने दौरे से संबंधित गाइडेंस दी.” तेहरान पहुंचने पर मोहसिन नकवी ने कहा, “मैं पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तरफ से मुजतबा खामेनेई के लिए एक खास लेटर लेकर ईरान आया हूं.”

शांतिदूत की भूमिका में पाकिस्तान

गृह मंत्रालय की X पर एक पोस्ट के मुताबिक, नकवी ने एक दिन पहले बिश्केक में अपने ईरानी काउंटरपार्ट मोमेनी से मुलाकात की, जहां उन्होंने पाकिस्तान-ईरान संबंधों और हाल के क्षेत्रीय डेवलपमेंट्स पर विचार साझा किए. तेहरान पहुंचने पर, नकवी का ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने स्वागत किया. पाकिस्तान अभी दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू करने और तनाव कम करने में एक्टिव भूमिका निभा रहा है. इससे पहले अप्रैल में, अमेरिका और ईरान के बीच सीधी शांति वार्ता करने की कोशिश की गई थी, लेकिन दोनों देशों के बीच कोई औपचारिक समझौता नहीं हो पाया था.

चार महीने पहले शुरू हुआ था युद्ध

पश्चिम एशिया में संघर्ष ने ग्लोबल एनर्जी मार्केट को ठप कर दिया है और व्यापार में रुकावट डाली है. यह युद्ध 28 फरवरी को US और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले शुरू करने के बाद शुरू हुआ, जिसके बाद तेहरान ने जवाबी कार्रवाई की और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया. इसके बाद से ही दुनियाभर में फ्यूल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं. 8 अप्रैल को सीजफायर होने पर संघर्ष रुक गया. तब से, दोनों पक्ष शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान के जरिए संदेश का आदान-प्रदान कर रहे हैं. अप्रैल में, पाकिस्तान ने US और ईरान के बीच पहली सीधी बातचीत की मेजबानी की, लेकिन दोनों देश किसी डील पर पहुंचने में नाकाम रहे.

लेबनान पर इजरायल का भीषण हवाई हमलाः लेबनानी सेना के तीन अफसरों सहित 9 की मौत

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles