Home Top News Nagpur News :धर्मपरिवर्तन मामले में आरोपी ने किया सरेंडर

Nagpur News :धर्मपरिवर्तन मामले में आरोपी ने किया सरेंडर

by Live India
Nagpur News :धर्मपरिवर्तन मामले में आरोपी ने किया सरेंडर

9

नागपुर समाचार: महाराष्ट्र के नागपुर में भारतीय वायुसेना के जवान की 24 वर्षीय पत्नी का धर्मांतरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. मध्य प्रदेश का रहने वाला मौलाना मजरत मेहमूद मकसद फरार चल रहा था और इसकी तलाश नागपुर पुलिस कर रही थी. इसी बीच मजरत ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. नागपुर पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है और उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी.

पुलिस कर रही थी लगातार तलाश

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी हजरत मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का रहने वाला है और उसने बुधवार की देर रात सोनेगांव पुलिस स्टेशन में आत्म समर्पण कर दिया. उन्होंने आगे कहा कि हमने उसकी तलाश के लिए कुछ टीमें भी बनाई थी और लगातार उसकी तलाश कर रही थी. साथ ही हमारे अधिकारी पिछले कई दिनों से छिंदवाड़ा जिले में भी मौजूद थे. जब उसे लगने लगा कि वह कहीं से भी भाग नहीं सकता तो उसने सरेंडर कर दिया. बता दें कि मौलवी पर 24 वर्षीय महिला (सेना के एक जवान की पूर्व पत्नी थीं) का कथित तौर पर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने और उनका निकाह संपन्न कराने का आरोप है.

MP में तबादलों पर लगा ब्रेक, 16 दिनों में 17,000 से ज्यादा ट्रांसफर, आखिरी दिन हुआ बंपर धमाका

पुलिस करेगी कोर्ट कस्टडी की मांग

इसके अलावा अधिकारी ने यह भी बताया कि मुख्य आरोपी अयाज ताज मदारे (26) और सह-आरोपी आमिर महमूद शेख (30) को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. अब पुलिस का कहना है कि वह हजरत को कोर्ट में पेश करेगी और उनकी पुलिस कस्टडी की मांग करेगी. साथ ही इस घटना से संबंधित सभी पहलुओं को जानने के लिए उनसे पूछताछ भी जरूरी है. इसी बीच अयाज और आमिर की 21 जून तक पुलिस कस्टडी को कोर्ट ने बढ़ा दिया है.

दूसरी तरफ अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान जब्त किए गए मोबाइल फोन, सिम कार्ड, सोशल मीडिया अकाउंट और दूसरे डिजिटल सबूतों को फोरेंसिक जांच जारी है. साथ ही अब पुलिस महिला को नशीला पदार्थ देने वाले मामले की भी जांच कर रही है. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कथित अपराध कब किए गए थे.

‘सपा के 25-26 सांसद टूटने को तैयार…’ केशव प्रसाद मौर्य ने किया बड़ा दावा; OP राजभर भी बोले

Related Articles